Meta AI: मेटा ने लॉन्च किया अपना सबसे पावरफुल एआई टूल Llama 3, जानें इसके बारे में
मेटा एआई में Llama 3 के सपोर्ट साथ कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक Meta AI अब रियल टाइम में तस्वीरें बना सकेगा। जैसे ही आप इमेज के लिए प्रॉम्ट टाइप करेंगे तुरंत आपके सामने एक एआई तस्वीर होगी।

विस्तार
मेटा एआई ने अपने सबसे पावरफुल एआई टूल Llama 3 लॉन्च किया है। Llama 3 के दो वेरियंट लॉन्च हुए हैं जिनमें Llama 3 8B और 70B शामिल हैं। Llama 3 को लेकर मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि यह टूल दुनिया में फ्री में उपलब्ध होने वाला सबसे पावरफुल एआई टूल है। मार्क जकरबर्ग ने नए टूल की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।
Meta AI के Llama 3 को लेकर कंपनी ने कहा है कि इससे अब यूजर्स को पहले के मुकाबले बेहतर जवाब मिलेंगे, तेजी से इमेज बना सकेंगे और किसी भी इमेज को सेकेंडों में एनिमेट किया जा सकेगा। बता दें कि मेटा एआई का सपोर्ट व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।
मेटा ने अपने न्यूजरूम पोस्ट में भी नए टूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। मेटा एआई को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, घाना, जमैका, मलावी, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे में लॉन्च किया जा रहा है
मेटा एआई में Llama 3 के सपोर्ट साथ कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक Meta AI अब रियल टाइम में तस्वीरें बना सकेगा। जैसे ही आप इमेज के लिए प्रॉम्ट टाइप करेंगे तुरंत आपके सामने एक एआई तस्वीर होगी। प्रॉम्ट में बदलाव करके इमेज को एडिट और पहले से बेहतर भी बनाया जा सकेगा। यूजर्स को इमेज का प्रीव्यू भी दिखेगा। इसके अलावा इमेज को एडिट का भी ऑप्शन मिलेगा। यूजर्स किसी फोटो को जीआईएफ में भी बदल सकेंगे।
- Google Messages: गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर, टेंशन में आ गए मार्क जकरबर्ग
- Dial Scam: यह स्कैम नहीं, महा-स्कैम है, ये तीन डिजिट डायल करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
- सरकारी चेतावनी: ऑनलाइन लोन देने वाले इन एप्स से रहें दूर, ठगी होने पर खुद होंगे जिम्मेदार
- X Banned: कंपनी ने कहा- पाकिस्तान सरकार से बातचीत जारी है, मामले को जल्द सुलझाया जाएगा