China: एपल ने एप स्टोर से हटाए व्हाट्सएप और थ्रेड एप, चीनी सरकार ने दिया था आदेश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 20 Apr 2024 09:38 AM IST
सार

अगस्त में मेटा ने व्हाट्सएप और थ्रेड को लेकर पॉलिसी में बदलाव किए थे जिसके बाद सरकार की ओर से कहा गया था कि कंपनी को अपनी पॉलिसी बदलनी होगा, अन्यथा एप्स को बैन किया जाएगा।

विज्ञापन
Apple removes WhatsApp and Threads from App Store in China here why
WhatsApp - फोटो : istock

    विस्तार

    Apple ने चीन में अपने स्टोर से WhatsApp और Threads एप को हटा दिया है। एपल ने यह फैसला चीनी सरकार के आदेश के बाद लिया। सरकार की ओर से इन एप्स को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया था, हालांकि मेटा के अन्य एप्स जैसे फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम अभी भी एप स्टोर पर मौजूद हैं।

    इसके अलावा यूट्यूब और एक्स जैसे विदेशी एप्स अभी भी स्टोर पर मौजूद हैं और यूजर्स इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। चीन के साइबरस्पेस प्रशासन ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के आधार पर इन एप्स को चीन स्टोर से हटाने का आदेश दिया। इसकी जानकारी एपल ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को एक ईमेल में दी है।

    विज्ञापन

    एपल की ओर से बयान में कहा गया, "हम उन देशों के कानूनों का पालन करने के लिए बाध्य हैं जहां हम काम करते हैं, भले ही हम असहमत हों।", हालांकि मेटा ने इस मसले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। इसके अलावा साइबरस्पेस प्रशासन ने भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें