Google Maps: गूगल ने लाइफ सेविंग सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर का बीटा वर्जन किया अनवील, जानें डिटेल
गूगल अपने मशहूर एप मैप्स को लगातार बेहतर करने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसे में गूगल ने यूजर्स के लिए एक लाइफ सेविंग फीचर का बीटा वर्जन अनवील कर दिया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी लोकेशन को आसानी से साझा कर सकते हैं।

विस्तार
दुनियाभर में टेक कंपनियों के बीच नई-नई तकनीक लाने की होड़ मची हुई है। इसी बीच गूगल ने मैपिंग एप गूगल मैप्स में एक कमाल का फीचर अनवील कर दिया है। नया फीचर सैटेलाइट कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि डिवाइस में सेल्युलर नेटवर्क और वाई-फाई नहीं होने पर गूगल मैप्स की सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर का सहारा लिया जा सकता है।
गूगल मैप्स सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर का अभी बीटा वर्जन 11.125 ही प्रदर्शित किया गया है। इस नए अपडेट की सबसे बड़ी खूबी ये हैं कि यूजर्स गूगल मैप्स में ही अपनी लोकेशन की जानकारी साझा कर पाएंगे। ये फीचर रिमोट एरिया के साथ ही नेटवर्क की कमी वाले क्षेत्रों में काफी फायदेमंद साबित होगा।
सामने आई जानकारी में बताया जा रहा है कि यूजर्स जल्द ही इस अपडेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर के तहत यूजर्स हर 15 मिनट के अंतराल पर एक दिन में केवल 5 बार गूगल मैप्स के जरिए अपनी लोकेशन साझा कर सकेंगे। यहां पर आपको बता दें कि ये सेल्युलर नेटवर्क की कमी वाले क्षेत्रों में अपनी लोकेशन की जानकारी साझा करने का वैकल्पिक मार्ग होगा।
- Evernote App: एआई फीचर्स के साथ पहले से स्मार्ट हुआ एवरनोट, जानिए खूबियों की डिटेल
- WhatsApp Business: व्हॉट्सएप बिजनेस अकाउंट पर अब परेशान नहीं करेंगे कंपनियों के मैसेज, ऐसे करें डील
- Google Doodle: गूगल ने Lok Sabha Elections 2024 के लिए बनाया डूडल, मार्क के साथ दिखाई इंडेक्स फिंगर
- Google Messages: गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर, टेंशन में आ गए मार्क जकरबर्ग