Dial Scam: यह स्कैम नहीं, महा-स्कैम है, ये तीन डिजिट डायल करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 20 Apr 2024 11:47 AM IST
सार

आपका एक पार्सल आया है, कृपया डिलीवरी के लिए एड्रेस कंफर्म करें। जब आप कहते हैं कि हमने तो कोई पार्सल मंगाया ही नहीं है तो वे कहते हैं कि ठीक है लेकिन यह पार्सल आपके नंबर पर बुक हुआ है तो आपको कैंसिल कराना होगा।

विज्ञापन
Beware from 401 Call Forwarding Scam know What It Is And How To be Stay Safe
Call Forwarding Scam - फोटो : istock

    विस्तार

    देश में हर रोज नए-नए तरह के फ्रॉड हो रहे हैं। फिलहाल एक ऐसा स्कैम चल रहा है जिसके बारे में आपको जानना बहुत ही जरूरी है। इस स्कैम का नाम डायल 401 है। साइबर ठग लोगों को फोन करके कुछ बातों में भरमाते हैं और फिर *401* डायल करने के लिए कहते हैं। वे कुछ इस तरह से बात करते हैं...

    साइबर ठग लोगों को फोन करके कुछ बातों में भरमाते हैं और फिर *401* डायल करने के लिए कहते हैं। इस नंबर के साथ ठग आपको अपने नंबर को भी डायल करने के लिए कहते हैं। वे कुछ इस तरह से बात करते हैं... सर, पार्सल कैंसिल करने के लिए *401* और यह...(ठग का नंबर) डायल करें। ऐसा करते हैं कि आपके फोन नंबर पर आने वाले कॉल और ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं।

    विज्ञापन

    ये साइबर ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि आपका एक पार्सल आया है, कृपया डिलीवरी के लिए एड्रेस कंफर्म करें। जब आप कहते हैं कि हमने तो कोई पार्सल मंगाया ही नहीं है तो वे कहते हैं कि ठीक है लेकिन यह पार्सल आपके नंबर पर बुक हुआ है तो आपको कैंसिल कराना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें