एयरसेल ने लॉन्च किया 3 रुपये में 1GB 3जी डाटा प्लान

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
Aircel offers Good Morning Pack with 1GB of 3G or 2G Data at Just Rs 3
Mobile User

    एयरसेल और रिलायंस कंम्यूनिकेशन का जल्द ही मर्जर होने वाला है। इसी बीच एयरसेल ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसका तोड़ शायद ही किसी दूसरी टेलीकॉम के पास होगा। एयरसेल के नए प्लान के तहत सिर्फ 3 रुपये में 1 जीबी 3जी/2जी डाटा मिल रहा है। इस पैक का नाम कंपनी ने गुड मॉर्निंग पैक रखा है। यह अपने आप में एक अनोखा प्लान है।

    ऐसे करें 3 रुपये में 1 जीबी डाटा वाला प्लान एक्टिवेट

    Aircel
    Aircel

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान सिर्फ एयरसेल के जम्मू-कश्मीर सर्किल के लिए ही है। दूसरे सर्किल में यह प्लान कब लॉन्च होगा, कंपनी ने इसकी जानकारी अभी नहीं दी है। इस प्लान के तहत सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक 1 जीबी हाइ-स्पीड 3G/2G डाटा मिलेगा। यह प्लान खासकर रोज 1 जीबी डाटा वाले प्लान को कवर करने के लिए लॉन्च किया गया है। इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए *121*100# डायल करें।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने भी सोमवार को एक प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत 29 रुपये में 5 घंटे तक अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें