Vodafone 29 रुपये में दे रहा है 5 घंटे तक अनलिमिटेड इंटरनेट

वोडाफोन इंडिया ने अब तक का सबसे शानदार ऑफर पेश किया है। वोडाफोन ने सोमवार को सुपरनाइट आवरली प्लान पेश किया है जिसके तहत प्री-पेड ग्राहकों को 5 घंटे तक अनलिमिटेड 3G/4G इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इस नए प्लान की कीमत सिर्फ 29 रुपये है।
क्या है वोडाफोन का 29 रुपये वाला प्लान ?

इस प्लान की कीमत 29 रुपये है। यह प्लान आज यानी 19 जून से एक्टिव हो गया है। यह पैक दिन में कभी भी लिया जा सकता है लेकिन इंटरनेट का फायदा रात में 1 बजे से लेकर 6 बजे सुबह ही उठाया जा सकता है।
सुपरनाइट के अलावा कंपनी ने सुपरआवर प्लान भी लॉन्च किया है जिसके तहत 6 रुपये में 1 घंटे तक अनलिमिटेड 3G/4G इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान को एक दिन में 5 बार लिया जा सकता है। दोनों प्लान के तहत इंटरनेट ब्राउजिंग और डाउनलोडिंग की जा सकती है।
साथ ही वोडाफोन प्ले से भी कंटेट डाउनलोड किए जा सकते हैं। कंपनी के सभी ग्राहकों के लिए वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री है। प्लान को एक्टिवेट करने के लिए *444*4# डायल करें। वोडाफोन का सुपरानाइट प्लान अलग-अलग सर्किल में अलग-अलग हो सकते हैं। जैसे- दिल्ली एनसीआर के लिए सुपरआवर प्लान प्लान 21 रुपये और रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक वाला प्लान 33 रुपये का है।