बैंक अकाउंट से आधार लिंक कराने के लिए आ रहे हैं फर्जी कॉल, हो जाएं सावधान

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Jun 2017 01:04 PM IST
Beware, Fake call for aadhaar link with bank account
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images

    आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कराना सरकार ने अनिवार्य कर दिया है। सरकार के नए निर्देश के मुताबिक नया खाता बिना आधार कार्ड के नहीं खुलेगा। साथ ही 50,000 रुपए या उससे अधिक के वित्तीय लेन-देन के लिए आधार नंबर जरूरी होगा। इसके अलावा पुराने खाताधारकों को भी 31 दिसंबर, 2017 तक अपने खाते को आधार से लिंक कराना ही होगा, नहीं तो अकाउंट बंद हो सकते हैं।

    आधार को अकाउंट से लिंक कराने के लिए लोग बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं कई लोग ऑनलाइन भी खाते को आधार से लिंक करा रहे हैं। इसी मौके पर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले माफिया भी सक्रिय हो गए हैं और आधार को लिंक कराने और वेरिफिकेशन के लिए ग्राहकों को फोन करके चूना लगा रहे हैं।

    फोन पर पूछी जा रही है आधार डिटेल

    Hacker
    Hacker

    ऑनलाइन फ्रॉड माफिया आपको कॉल करेंगे और आपसे बोलेंगे कि आधार को बैंक अकाउंट से लिंक कराएं और अगर आपने यह कहा कि आधार पहले से लिंक है तो कहेंगे कि आप एटीएम कार्ड और आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराएं, लेकिन आपको ऐसा कुछ भी नहीं करना है। क्योंकि बैंक आपसे फोन पर आधार कार्ड और एटीएम कार्ड की डिटेल नहीं मांगते हैं।

    कुछ देर के लिए आपके अकाउंट में हो सकती है परेशानी

    मोबाइल
    मोबाइल

    इन माफियाओं का कॉल आने के कुछ देर बाद तक आप मिस्ड कॉल करके या *99# डायल करके भी अपना बैलेंस पता नहीं कर सकते हैं, हालांकि कुछ देर बाद आप बैलेंस चेक कर सकते हैं। बैलेंस चेक करने के लिए आप एटीएम या इंटरनेट बैंकिंग की मदद ले सकते हैं। ऐसे फर्जी कॉल से सावधान रहें और किसी को भी अपना आधार डिटेल, क्रेडिट/डेबिट कार्ड डिटेल या फिर अकाउंट डिटेल ना बताएं। कोई परेशानी हो तो सीधे बैंक में जाकर संपर्क करें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें