जल्द ही लॉन्च होने वाला है गूगल फॉर जॉब सर्च इंजन, नौकरी खोजना होगा आसान

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Jun 2017 04:21 PM IST
Google launches its AI powered jobs search engine
Google Jobs - फोटो : TheVerge

    अगर आपने भी अपनी पढ़ाई अभी-अभी पूरी की है और नौकरी की तलाश में हैं तो गूगल जॉब खोजने में आपकी मदद करने के लिए तैयारी कर रहा है। जी हां, गूगल अब जॉब के लिए भी सर्च इंजन का काम करने वाला है। गूगल आपको इंटरनेट ब्राउजिंग के बेस पर आपको लिंक्डइन, मॉन्स्टर जैसी दूसरी साइट्स पर दी गई जॉब की जानकारी यूजर्स को देगा।

    दरअसल गूगल जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड गूगल फॉर जॉब्स नाम से जॉब सर्च इंजन लॉन्च करने वाला है, हालांकि कई देशों में यह फीचर काम डेस्कटॉप और मोबाइल पर शुरू भी हो गया है। गूगल ने इसकी घोषणा हाल ही में हुए अपने वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस में की थी। इस सर्ज इंजन का पहला वर्जन रिलीज किया गया है। यह सर्च इंजन यूजर्स के इंटरेस्ट के आधार पर फिल्टर करके जॉब का रिजल्ट दिखाएगा।

    यह फिल्टर लोकेशन, स्किल, एंप्लायर और जॉब पोस्टिंग की तारीख के आधार पर होंगे। इसके अलावा गूगल नियोक्ता (एंप्लायर) कंपनी को रेटिंग भी देगा। गूगल ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग-पोस्ट में दी है।

    गूगल ब्राउजर मेंjobs near meया फिरwriting jobsसर्च करने पर गूगल इससे रिलेटेड जॉब की पूरी लिस्ट देगा। इसके बाद किसी भी लिंक पर क्लिक करने पर आप सीधे लिंक्डइन, मॉन्स्टर जैसी उस वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जहां जॉब के बारे में डिटेल जानकारी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें