प्राइवेसी में सेंध: Clubhouse के 13 लाख यूजर्स का डाटा लीक, कंपनी ने किया इनकार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Apr 2021 10:21 AM IST
सार

इसमें कोई ऐसी जानकारी नहीं है जिसमें यूजर्स को आर्थिक स्तर पर नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
1.3 Million Clubhouse Users data Leaked Online says cyber news Report
clubhouse - फोटो : cyber news

    विस्तार

    इनवाइट ओनली सोशल ऑडियो एप Clubhouse के 1.3 मिलियन यानी 13 लाख यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। इसकी जानकारी साइबर सिक्योरिटी कंपनी Cyber News ने दी है। साइबर न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Clubhouse के यूजर्स का SQL डाटा बेस लीक हो गया है जिसमें यूजर आईडी, यूजर नेम, नाम, ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल के अलावा फोलोअर्स की भी जानकारी शामिल है। लीक डाटा को ऑनलाइन हैकर फोरम पर अपलोड किया गया है।

    लीक में नुकसान पहुंचाने वाला डाटा नहीं

    साइबर न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 13 लाख यूजर्स का डाटा हैकर फोरम पर लिक हुआ है, लेकिन इसमें कोई ऐसी जानकारी नहीं है जिसमें यूजर्स को आर्थिक स्तर पर नुकसान पहुंच सकता है। इस लीक में क्रेडिट कार्ड की डीटेल जैसी जानकारी लीक नहीं हुई है, हालांकि जो जानकारी लीक हुई है उसकी मदद से यूजर्स को पिशिंग अटैक का शिकार बनाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    प्राइवेसी में सेंध: Clubhouse के 13 लाख यूजर्स का डाटा लीक, कंपनी ने किया इनकार

    कंपनी ने किया इनकार

    इस डाटा लीक रिपोर्ट पर Clubhouse की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। Clubhouse ने साइबर न्यूज की इस रिपोर्ट के आधारहीन और फर्जी बताया है। क्लबहाउस का कहना है कि रिपोर्ट में जिस डाटा के लीक होने का दावा किया गया है वो पहले से ही पब्लिक डोमेन में हैं। ऐसे में लीक जैसी कोई बात नहीं है। क्लबहाउस ने ये बातें ट्वीट करके कही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    500 मिलियन लिंकडिन यूजर का डाटा लीक

    Cyber News ने पिछले सप्ताह ही 500 मिलियन यानी 50 करोड़ यूजर्स के डाटा लीक के बारे में जानकारी दी थी। इन सभी यूजर्स का डाटा ऑनलाइन पोस्ट कर दिया गया था, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि किसी भी प्राइवेट मेंबर का डाटा लीक नहीं हुआ है। इससे पहले 533 मिलियन फेसबुक यूजर्स का डाटा भी लीक हुई था जिसमें फोन नंबर, लोकेशन, ई-मेल आईडी जैसी कई जानकारियां शामिल थीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें