बेस्ट स्मार्टफोन: 13000 रुपये में 128GB स्टोरेज वाले टॉप फोन, बड़ी बैटरी भी मिलेगी

आज से पांच साल पहले तक स्मार्टफोन के साथ मेमोरी कार्ड भी खरीदना पड़ता था लेकिन अब स्मार्टफोन में ही इतनी स्टोरेज मिल रही हैं कि मेमोरी कार्ड की जरूरत ही नहीं पड़ रही है। पहले अधिक स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमतें भी अधिक होती थीं, लेकिन अब बजट स्मार्टफोन में भी अधिक स्टोरेज मिलने लगी हैं। अब तो हालत ऐसी हो गई है 10-15 हजार रुपये की रेंज में कई स्मार्टफोन मिल जाएंगे जिनमें 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल जाएगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जिनमें 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है और कीमतें 13,000 रुपये तक हैं।

POCO M3- 11,999
Poco M3 को फरवरी के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च किया गया था और 9 फरवरी को Poco M3 की पहली सेल थी। पहली सेल में Poco M3 के 1,50,000 यूनिट्स बिके थे। POCO M3 को भारतीय बाजार में बड़ी डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। POCO M3 स्मार्टफोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कि कम कीमत में अच्छे कैमरे के साथ अधिक रैम और स्टोरेज वाले फोन की तलाश कर रहे हैं।

Realme 7i- 12,999
फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है। रियलमी 7आई में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Realme 7i का कैमरा- Realme 7i में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल है और इसका अपर्चर f/1.8 है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- Poco X3 PRO की भारत में पहली सेल आज, जानें इस फोन की कीमत और फीचर्स
- घरेलू कंपनी Ambrane ने एक साथ लॉन्च किए कई ब्लूटूथ ईयरफोन, शुरुआती कीमत 1,299 रुपये
- फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किए नोकिया के दो वायरलेस ईयरफोन, 10 मिनट की चार्जिंग में 9 घंटे का बैकअप
- बेस्ट स्मार्टफोन: 10 हजार रुपये बजट है तो ये 6 फोन आपके लिए हर मामले में परफेक्ट हैं