गूगल का नया फीचर: अपने आप रिकॉर्ड हो जाएंगे अनजान कॉल, ऐसे करें सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Apr 2021 01:54 PM IST
सार

Google Phone app अनजान नंबर से आने वाले कॉल को अपने आप रिकॉर्ड कर लेगा

विज्ञापन
Google Phone app Update now lets you always record calls from numbers not in your contacts
Google Phone App - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    कई बार हमलोगों के पास अनजान नंबर से फोन आते हैं और कई तरह की अच्छी और गलत बातें हो जाती हैं। कई बार अनजान नंबर पर ऐसी भी बातें हो जाती हैं जिन्हें लेकर बाद में पछतावा होता है कि काश! रिकॉर्डिंग कर ली होती। इस समस्या का समाधान अब गूगल ने कर दिया है। गूगल ने अब एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जो अनजान नंबर से कॉल आने पर रिकॉर्डिंग को अपने-आप ऑन कर देता है।

    गूगल ने यह सुविधा अपने गूगल फोन एप में दी है, हालांकि इसे पिछले साल ही लॉन्च किया गया था लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट में यह फीचर मिल रहा है। XDA Developers की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने कुछ डिवाइस के लिए अपडेट जारी किया है और अन्य के लिए जारी किया जा रहा है। इस अपडेट के बाद Google Phone app अनजान नंबर से आने वाले कॉल को अपने आप रिकॉर्ड कर लेगा। वैसे आमतौर पर गूगल फोन एप स्टॉक एंड्रॉयड वाले फोन या फिर गूगल पिक्सल में होता है, हालांकि आप चाहें तो इसे अलग से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    गूगल का नया फीचर: अपने आप रिकॉर्ड हो जाएंगे अनजान कॉल, ऐसे करें सेटिंग

    ऑटोमेटिक कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें रिकॉर्ड

    • गूगल फोन एप में दिख रहे मीनू बटन पर क्लिक करें।
    • अब call recording के विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब numbers not in your contacts के विकल्प पर क्लिक करें।
    • इसके बाद Always Record को विकल्प को चुनें।

    इसके बाद आपके फोन पर आने वाले सभी अनजान नंबर की रिकॉर्डिंग गूगल का यह एप अपने आप ही कर लेगा, हालांकि यहां एक बात ध्यान देने वाली है और यह है कि रिकॉर्डिंग शुरू होने पर गूगल आपको और जिसने कॉल किया है उसे, दोनों इसके बारे में नोटिफिकेशन भेजेगा। इसके अलावा यह रिकॉर्डिंग सिर्फ आपके फोन की स्टोरेज में होगी, ना कि एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड में। यदि फोन की स्टोरेज फुल है तो रिकॉर्डिंग नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें