Update: WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, बिना इंटरनेट भी भेज सकेंगे एचडी फोटो और फाइल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Apr 2024 11:35 AM IST
सार

व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने WhatsApp के इस नए फीचर्स को लेकर जानकारी दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिना इंटरनेट शेयर की जाने वाली फाइल भी एंक्रिप्टेड और सिक्योर होंगी। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

विज्ञापन
WhatsApp users will not require internet to send pictures files soon
WhatsApp update - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    WhatsApp एक बहुत ही बड़े फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद मीडिया और फाइल भेजने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। नए फीचर को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आई हैं। इस फीचर के रिलीज होने के बाद फोटो, वीडियो, म्यूजिक और डॉक्यूमेंट को ऑफलाइन भी शेयर किया जा सकेगा।

    व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने WhatsApp के इस नए फीचर्स को लेकर जानकारी दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिना इंटरनेट शेयर की जाने वाली फाइल भी एंक्रिप्टेड और सिक्योर होंगी। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

    विज्ञापन

    WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर की फिलहला बीटा टेस्टिंग हो रही है। नया फीचर एंड्रॉयड के नियरबाय सिस्टम पर काम करता है। नियरबाय का नाम अब क्विक शेयर हो गया है और यह ब्लूटुथ के जरिए एक कनेक्शन बनाता है जिसके जरिए आसपास की दो डिवाइस के बीच फाइल शेयर की जाती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें