Google Chat: गूगल ने जारी किया बड़ा अपडेट, इसी से Teams और Slack पर कर सकेंगे मैसेज
गूगल ने इस नए फीचर की घोषणा Google Cloud Next 2023 इवेंट में की थी। इससे पहले यह फीचर केवल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे सभी के लिए जारी किया जा रहा है।

विस्तार
गूगल ने अपने Google Chat एप के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। Google Chat के साथ कंपनी ने अब क्रॉस प्लेटफॉर्म मैसेजिंग का सपोर्ट दे दिया है। नए अपडेट के बाद Google Chat के यूजर्स अब Microsoft Teams और Slack पर भी मैसेज भेज सकेंगे जो कि पहले संभव नहीं था।
गूगल ने इस नए फीचर की घोषणा Google Cloud Next 2023 इवेंट में की थी। इससे पहले यह फीचर केवल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे सभी के लिए जारी किया जा रहा है। गूगल ने कहा है कि गूगल वर्कप्लेस के सभी पेड सब्सक्राइबर्स इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए माइक्रोसॉफ्ट Teams और Slack के यूजर्स को मैसेज कर सकेंगे, हालांकि इसके लिए गूगल चैट के यूजर्स को Mio एप का इस्तेमाल करना होगा।
नए फीचर को Google Workspace अपडेट के साथ जारी किया गया है। इंटरऑपरेबिलिटी उन संस्थाओं को सक्षम बनाएगी जो अपने उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सहज अनुभव प्रदान करने के लिए अपने डोमेन के भीतर Google चैट और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
- VASA 1 AI: डीपफेक को बढ़ावा दे सकता है माइक्रोसॉफ्ट का यह टूल, फोटो से बना देता है वीडियो
- लोकसभा चुनाव: नेताओं से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दे रहा Meta AI, क्या डरी हुई है कंपनी?
- Smartphone: एक स्मार्टफोन ने इन पांच गैजेट को कर दिया खत्म, कभी थे सबके चहेते
- अश्लीलता पर लगाम: Instagram में आ रहा बड़ा अपडेट, मैसेज में ऑटोमैटिक ब्लर हो जाएंगी गंदी तस्वीरें