VASA 1 AI: डीपफेक को बढ़ावा दे सकता है माइक्रोसॉफ्ट का यह टूल, फोटो से बना देता है वीडियो
अब Microsoft ने VASA 1 AI को पेश किया है जो कि एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से किसी के वास्तविक चेहरे जैसी फोटो बनाई जा सकती है और फोटो के जरिए वीडियो तैयार किया जा सकता है।

विस्तार
डीपफेक को रोकने के लिए एक ओर जहां तमाम टेक कंपनियां एकजुट हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर ये कंपनियां ऐसे-ऐसे एआई टूल पेश कर रही हैं जिनका इस्तेमाल डीपफेक के लिए बड़े स्तर पर किया जा सकता है।
अब Microsoft ने VASA 1 AI को पेश किया है जो कि एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से किसी के वास्तविक चेहरे जैसी फोटो बनाई जा सकती है और फोटो के जरिए वीडियो तैयार किया जा सकता है। VASA 1 AI इतना पावरफुल है कि सिर्फ एक फोटो से यह टूल ऑडियो क्लिप के साथ एक शॉर्ट वीडियो तैयार कर सकता है।
VASA 1 AI द्वारा बनाए गए डेमो वीडियो में लिप्स की मूवमेंट को भी देखा जा सकता है। VASA 1 AI को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वास्तविक जैसा वीडियो हाई क्वालिटी में तैयार कर सकता है। यह एआई टूल 512x512 पिक्सल के वीडियो 40fps पर बना सकता है।
- लोकसभा चुनाव: नेताओं से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दे रहा Meta AI, क्या डरी हुई है कंपनी?
- Smartphone: एक स्मार्टफोन ने इन पांच गैजेट को कर दिया खत्म, कभी थे सबके चहेते
- सावधान: अब यह कंपनी पढ़ेगी आपके मैसेज, Facebook ने कर दिया आपका सौदा
- अश्लीलता पर लगाम: Instagram में आ रहा बड़ा अपडेट, मैसेज में ऑटोमैटिक ब्लर हो जाएंगी गंदी तस्वीरें