Smartphone: एक स्मार्टफोन ने इन पांच गैजेट को कर दिया खत्म, कभी थे सबके चहेते

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Apr 2024 03:40 PM IST
विज्ञापन
These 5 Gadgets Were Killed By Smartphones That We Never Thought Would Leave Our Lives Ever
Gadgets Were Killed By Smartphone - फोटो : freepik

    स्मार्टफोन आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है। हर हाथ में और हर घर में स्मार्टफोन हो गए हैं। स्मार्टफोन का इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर खाना ऑर्डर करने तक में हो रहा है। इसकी मदद से तमाम तरह के काम घर से ही लोगों हो जा रहे हैं। तमाम तरह के बिल फोन से ही चुकाए जा रहे हैं और मनोरंजन के लिए लोग गेम भी मोबाइल पर ही खेल रहे हैं। हमने एक स्मार्टफोन के चक्कर में कितने गैजेट को भूल गए हैं, इसका अंदाजा आपको तब होगा जब आप इस पर विचार करेंगे। आज हम आपको 5 ऐसे जरूरी गैजेट के बारे में बताएंगे जिन्हें स्मार्टफोन ने खत्म कर दिया है।

    CAMERA
    CAMERA - फोटो : FREEPIK

    डिजिटल कैमरा

    फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए रेगुलर कैमरे का इस्तेमाल अब बहुत ही कम हो गया है। इसकी जगह स्मार्टफोन ने ले ली है। स्मार्टफोन ने मार्केट में आने के बाद सबसे पहले कैमरे पर ही अटैक किया और सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट स्मार्टफोन के कैमरे के साथ ही हुए हैं। कई मोबाइल के कैमरे तो ऐसे हैं जिन्होंने तो डीएसएलआर कैमरे की जरूरत को खत्म कर दिए हैं।

    Calculators
    Calculators - फोटो : FREEPIK

    कैलकुलेटर

    पहले हर घर में कैलकुलेटर देखने को मिलते थे लेकिन अब शायद ही नजर आएंगे। यदि किसी के यहां कैलकुलेटर दिख भी जाए तो वह धूल फांक रहा होगा। इसकी जगह मोबाइल ने ले ली है। स्मार्टफोन में साइंटिफिक कैलकुलेटर भी मिल रहे हैं। ऐसे में फिजिकल कैलकुलेटर की जरूरत की खत्म हो गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें