लोकसभा चुनाव: नेताओं से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दे रहा Meta AI, क्या डरी हुई है कंपनी?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Apr 2024 04:11 PM IST
सार

मेटा और गूगल जैसी कंपनियों ने चुनाव में गलत सूचना को रोकने के लिए एक अलग कमिटी बनाई है जिसका काम फेक न्यूज को रोकना है। इसे लेकर सरकार के साथ इन कंपनियों की बैठक भी हुई है।

Meta AI Refusing to Answer Questions Related to Politicians and Parties
Meta AI NEW - फोटो : Meta

    विस्तार

    कुछ दिन पहले गूगल के एआई टूल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक सवाल पूछा गया था जिसके बाद टूल ने जो जवाब दिया उस पर काफी हंगामा हुआ और गूगल को भारत सरकार की ओर से नोटिस भी भेजा गया। उसके बाद गूगल ने अपने टूल को कुछ दिनों के लिए बंद किया था।

    हाल ही में मेटा ने अपने एआई टूल Meta AI का सपोर्ट व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेंजर के लिए जारी किया है लेकिन अलग रहा है कि मेटा ने गूगल से सबक ले ली है और पहले से ही अलर्ट है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Meta AI भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दे रहा है। Meta AI ने देश के नेताओं, राजनीतिक पार्टियों के बारे में जवाब देने से मना कर दिया है।

    गैजेट360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक किसी राजनेता और राजनीतिक पार्टी से जुड़े सवाल पूछने पर Meta AI यूजर्स को https://elections24.eci.gov.in पर रिडायरेक्ट कर रहा है जो कि चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट है।

    आपको याद दिला दें कि मेटा और गूगल जैसी कंपनियों ने चुनाव में गलत सूचना को रोकने के लिए एक अलग कमिटी बनाई है जिसका काम फेक न्यूज को रोकना है। इसे लेकर सरकार के साथ इन कंपनियों की बैठक भी हुई है।

    मेटा के अलावा Google Gemini ने भी चुनाव से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने से मना कर दिया। गूगल जेमिनी ने कहा कि फिलहाल वह खुद सीख रहा है कि किसी सवाल के जवाब कैसे दें। वहीं Microsoft Copilot ने कहा कि वह भविष्य से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दे सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें