Coronavirus से लड़ने के लिए Twitter के सीईओ ने दिया अब तक का सबसे बड़ा दान

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के सीईओ जैक डॉर्सी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अब तक का सबसे बड़ा दान देने का एलान किया है। जैक डॉर्सी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर बताया है कि वह अपनी संपत्ति का 28 फीसदी हिस्सा यानी करीब 7,500 करोड़ रुपये आर्थिक मदद के रूप में देंगे। आपको बता दें कि उन्होंने मदद की रकम स्टार्ट स्मॉल फाउंडेशन में दी है। वहीं, जैक डॉर्सी की तरफ से दी गई राशि में से होने वाले खर्च को कोई भी व्यक्ति आसानी से ट्रैक कर सकता है।
सीईओ जैक डॉर्सी ने दी गई राशि को ट्रैक करने के लिए एक लिंक जारी किया है। इसमें राशि से जुड़ी हर तरह की जानकारी मौजूद है। वहीं, डॉर्सी ने ट्वीट कर कहा है कि इस वायरस के खत्म होने के बाद इस रकम को लड़कियों की पढ़ाई और उनकी सेहत के कार्यों में खर्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय जैक डॉर्सी की कुल संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर है।
जैक डॉर्सी से पहले मार्क जुकरबर्ग ने कोरोना को मात देने के लिए 227 करोड़ की आर्थिक मदद की थी। इससे पहले आईफोन निर्माता कंपनी एपल ने इटली में मेडिकल सप्लाई देने का एलान किया था। इसके अलावा अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने भी 100 मिलियन डॉलर की मदद की थी।
भारत में इस समय कोरोना वायरस से करीब 5194 लोग संक्रमित हैं, जिनमें से 149 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब तक 401 मरीज ठीक हो गए हैं।
- Coronavirus: सरकार ने Facebook और TikTok को फर्जी खबर फैलाने वाले यूजर्स को हटाने का दिया आदेश
- Fact Check: फर्जी खबर पर रोक लगाने के लिए क्या सरकार आपका व्हाट्सएप मैसेज कर रही है ट्रैक?
- Coronavirus: Uber और Flipkart ने मिलाया हाथ, लोगों के घरों तक पहुंचाएंगे जरूरी सामान
- Coronavirus: इन साइट के जरिए ट्रैक कर सकेंगे कोरोना वायरस की जानकारी