Covid 19: सरकार का सोशल मीडिया कंपनियों को आदेश, कोरोना के भारतीय वैरिएंट वाले पोस्ट तुरंत हटाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 May 2021 03:41 PM IST
सार

। पत्र में कहा गया है कि B.1.617 को भारतीय वैरिएंट कहना पूरी तरह से गलत है। यहां तक कि WHO ने भी इस वैरिएंट को भारतीय वेरियंट नहीं कहा है, हालांकि इस पत्र को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Social Media Firms Asked by Government to Remove Reference to B.1.617 as  Indian Variant of Coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों को आदेश दिया है कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद कोरोना वायरस के भारतीय वैरिएंट की खबरों को हटाएं। इस आदेश के बारे में समाचार एजेंसी रॉयटर ने जानकारी दी है। 11 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि कोरोना वायरस का B.1.617 वैरियंट जो कि सबसे पहले भारत में देखा गया है वह वैश्विक चिंता का विषय बन सकता है।

    सरकार की ओर से सभी सोशल मीडिया कंपनियों को एक पत्र लिखा गया है जिसमें कहा गया कि मीडिया रिपोर्ट्स में B.1.617 को बिना किसी आधार और तथ्य के भारतीय वैरिएंट के रूप में परोसा गया है। आईटी मंत्रालय ने सभी कंपनियों को कहा है कि वे अपने प्लेटफॉर्म से उन सभी खबरों और पोस्ट को डिलीट करें जिनमें कोरोना के B.1.617 वेरियंट को भारतीय वैरिएंट कहा गया है।

    विज्ञापन

    B.1.617 कोरोना का एक नया वैरिएंट जरूर है लेकिन इसे भारतीय कहना सही नहीं है। पत्र में कहा गया है कि B.1.617 को भारतीय वैरिएंट कहना पूरी तरह से गलत है। यहां तक कि WHO ने भी इस वैरियंट को भारतीय वेरियंट नहीं कहा है, हालांकि इस पत्र को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रॉयटर को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह पत्र सोशल मीडिया कंपनियों को सख्ती के साथ भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि कोरोना के किसी भी वैरिएंट को बिना किसी तथ्य भारतीय वैरिएंट कहना देश की छवि को खराब करना है। ऐसी रिपोर्ट्स से लोगों के बीच गलत संदेश जा रहा है।

    वहीं एक बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों के एक अधिकारी का कहना है कि प्लेटफॉर्म से हजारों-लाखों कंटेंट को एक साथ हटाना बहुत मुश्किलभरा काम है। बता दें कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर से काफी नुकसान हुआ है। हर रोज करीब 2,50,000 संक्रमण के मामले आ रहे हैं, जबकि करीब 4,000 लोगों की मृत्यु हो रही है।

    बता दें कि विकिपीडिया पर भी Lineage B.1.617 नाम से एक पेज बना हुआ है जिसमें B.1.617 को कोरोना का नया वैरिएंट बताया गया है। विकिपीडिया के मुताबिक B.1.617 कोरोना का एक वैरिएंट है जिसकी पहचान सबसे पहले भारत में 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र में हुई थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें