Air India Hacking: 45 लाख पैसेंजर के मोबाइल नंबर, नाम और पासपोर्ट की जानकारी लीक, अब आगे क्या

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 May 2021 03:37 PM IST
सार

इस डाटा लीक में उन पैसेंजर के डाटा शामिल हैं जिन्होंने 11 अगस्त 2011 से 3 फरवरी 2021 के बीच एयर इंडिया से सफर किया है

विज्ञापन
Air India cyber attack Personal Data of 4.5 Million Flyers Like Passport Credit Card Numbers Leaked
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई

    विस्तार

    एयर इंडिया पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है जिसमें 45 लाख पैसेंजर्स के डाटा लीक हुआ है। इस डाटा लीक में भारत समेत अन्य देशों के पैसेंजर की भी जानकारी शामिल है। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यह डाटा लीक एयर इंडिया के सर्वर से नहीं बल्कि एयर इंडिया सर्विस प्रोवाइडर SITA के सर्वर से लीक हुआ है। यह डाटा लीक इसी साल फरवरी में हुआ था लेकिन अब इसकी जानकारी सामने आई है। बता दें कि स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एसआईटीए का सर्वर है जहां यह साइबर अटैक हुआ है।

    डाटा लीक में कौन-कौन सी जानकारी शामिल हैं?

    एयर इंडिया के इस डाटा लीक में पैसेंजर का नाम, जन्म तारीख, पासपोर्ट की पूरी जानकारी, टिकट की जानकारी और क्रेडिट कार्ड की जानकारी शामिल है। इस डाटा लीक में उन पैसेंजर के डाटा शामिल हैं जिन्होंने 11 अगस्त 2011 से 3 फरवरी 2021 के बीच एयर इंडिया से सफर किया है यानी 10 साल तक का पूरा डाटा लीक हुआ है, हालांकि एयर इंडिया का कहना है सभी पैसेंजर का नहीं, बल्कि कुछ पैसेंजर का ही डाटा लीक हुआ है।

    विज्ञापन

    आपको क्या करना चाहिए?

    जब कोई डाटा लीक हो और यदि आपको लगता है कि आपका डाटा उस लीक में शामिल हो सकता है तो पहला काम आपको बैंक अकाउंट का पासवर्ड बदलने का करना चाहिए। इसके अलावा जितना जल्दी हो सके, अपने क्रेडिट कार्ड का पिन भी बदल दें। एयर इंडिया ने भी अपने पैसेंजर से पासवर्ड बदलने को कहा है। डाटा लीक में आपका मोबाइल नंबर भी शामिल है, ऐसे में आपके पास स्पैम मैसेज और कॉल के आने की भी संभावना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मैसेज के साथ आए किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें और किसी के कहने पर अपने फोन में रिमोट एक्सेस वाले एप डाउनलोड ना करें। एयरलाइन ने यह भी कहा है कि SITA के साथ पैसेंजर के क्रेडिट कार्ड का CVV/CVC नंबर शेयर नहीं किया गया है। कंपनी ने कहा है कि वह डाटा सिक्योरिटी के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें