WhatsApp Update: जल्द एंड्रॉयड से आईफोन में चैट हिस्ट्री कर सकेंगे ट्रांसफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 May 2021 10:49 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ डिवाइस से डिवाइस में ही डाटा ट्रांसफर नहीं हो सकेगा, बल्कि एक नंबर से दूसरे नंबर भी डाटा ट्रांसफर हो सकेगा।

विज्ञापन
WhatsApp May Soon Let You Transfer Chat History Between Android and iPhone
WhatsApp Chat History - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    व्हाट्सएप अब एक नए अपडेट पर काम कर रहा है। WhatsApp के आने वाले अपडेट के बाद पहली बार ऐसा होगा जब बिना किसी थर्ड पार्टी एप के सपोर्ट के एंड्रॉयड के चैट हिस्ट्री को आईफोन में ट्रांसफर कर सकेंगे। फिलहाल एंड्रॉयड के व्हाट्सएप चैट को आईफोन में और आईफोन के चैट को एंड्रॉयड में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। नए अपडेट के बाद एंड्रॉयड से आईओएस और आईओएस से एंड्रॉयड में चैट को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा।

    नया अपडेट फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है। चैट ट्रांसफर के अलावा मीडिया फाइल को भी ट्रांसफर किया जा सकेगा। नए अपडेट का फायदा उनलोगों को काफी मिलेगा जो आईफोन से एंड्रॉयड और एंड्रॉयड से आईफोन में स्विच करना चाहते हैं।

    विज्ञापन

    WABetaInfo की एक रिपोर्ट में व्हाट्सएप के नए फीचर को लेकर जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ डिवाइस से डिवाइस में ही डाटा ट्रांसफर नहीं हो सकेगा, बल्कि एक नंबर से दूसरे नंबर भी डाटा ट्रांसफर हो सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    WhatsApp फिलहाल लोगों को बिना चैट को खोए यूजर्स को नंबर बदलने की सुविधा देता है। इसके अलावा डिवाइस में भी डाटा ट्रांसफर करने की सुविधा है लेकिन फिलहाल एंड्रॉयड से एंड्रॉयड और आईओएस से आईओएस में ही डाटा ट्रांसफर हो सकता है।

    WABetaInfo ने नए अपडेट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि यदि आप पहली बार एंड्रॉयड से आईओएस पर जा रहे हैं या फिर आईओएस से एंड्रॉयड पर जा रहे हैं तो ही डाटा ट्रांसफर होगा। बार-बार डिवाइस बदलने पर डाटा ट्रांसफर नहीं होगा। व्हाट्सएप ने नए अपडेट के रिलीज करने की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें