OnePlus TV 40Y1 24 मई को भारत में होगी लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
OnePlus TV 40Y1 में 64 बिट का प्रोसेसर होगा और एंड्रॉयड 9 आधारित OxygenPlay ऑपरेटिंग सिस्टम होगा, हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर के मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विस्तार
वनपल्स का नया टीवी भारत में लॉन्चिंग को तैयार है। OnePlus TV 40Y1 की लॉन्चिंग भारत में 24 मई को होने जा रही है। OnePlus TV 40Y1 की साइज 40 इंच होगी। इससे पहले वनप्लस ने भारत में OnePlus TV 32Y1 और OnePlus TV 43Y1 लॉन्च किए हैं। अपकमिंग टीवी इन दोनों मॉडल के बीच में अपनी जगह बनाएगा। फिलहाल OnePlus TV 43Y1 की कीमत भारत में 26,999 रुपये है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए नए टीवी की कीमत 22,999 रुपये होगी।
OnePlus TV 40Y1 की स्पेसिफिकेशन
OnePlus ने टीवी का टीजर भी जारी किया है जिसके मुताबिक OnePlus TV 40Y1 में 64 बिट का प्रोसेसर होगा और एंड्रॉयड 9 आधारित OxygenPlay ऑपरेटिंग सिस्टम होगा, हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर के मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। टीवी में 40 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल होगा। टीवी में गामा इंजन पिक्चर इंहैंसर मिलेगा। टीवी की डिजाइन बेजललेस होगी और इसमें OnePlus Connect जैसे फीचर्स मिलेंगे।
OnePlus TV 40Y1 में इन-बिल्ट क्रोमकास्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट होगा। टीवी के साथ गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिलेगा। टीवी में Netflix, Prime Video और YouTube जैसे एप्स प्री-लोडेड मिलेंगे। इसके अलावा टीवी में टीवी शोज, मूवी के लिए ऑटोमेटिक रिमाइंडर भी मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए OnePlus TV 40Y1 टीवी में Wi-Fi 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ v5 मिलेगा। टीवी में 20 वॉट के दो स्पीकर होंगे जिनके साथ डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट होगा। इसके अलावा एक इथरनेट पोर्ट, RF कनेक्शन इनपुट, दो HDMI पोर्ट, एक AV इन, एक डिजिटल आउटपुट और दो यूएसबी पोर्ट मिलेंगे।