Covid 19: OnePlus ने भी बढ़ाई स्मार्टफोन और वॉच की वारंटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 May 2021 06:05 PM IST
सार

इससे पहले टेक्नो, आईटेल, शाओमी, ओप्पो, वीवो और पोको ने अपने स्मार्टफोन की वारंटी को बढ़ाया है। कई कंपनियों ने एक महीने के लिए तो कई कंपनियों ने दो महीने के लिए अपनी डिवाइस की वारंटी को बढ़ाया है।

विज्ञापन
OnePlus Extends Warranty on All Products in India due to COVID 19
oneplus extended warranty - फोटो : oneplus

    विस्तार

    देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच OnePlus ने भी अपने स्मार्टफोन, स्मार्टबैंड और स्मार्टवॉच की वारंटी को 30 जून तक बढ़ाने का एलान किया है। OnePlus ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने भारत में अपनी सभी डिवाइस की वारंटी को 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया है। बता दें कि पिछले साल भी वनप्लस ने अपनी डिवाइस की वारंटी को बढ़ाया था।

    OnePlus ने कहा है कि उसके जिन स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच की वारंटी 1 अप्रैल से 29 जून के बीच खत्म हो रही है, उनकी वारंटी को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह इसके बारे में अपने ग्राहकों को भी अपडेट करेगी। कंपनी ने वारंटी बढ़ाने की जानकारी वनप्लस कम्यूनिटी फोरम पर दी है। OnePlus ने यह भी कहा है कि सरकार के निर्देश के बाद कई इलाकों में उसके प्रोडक्ट की डिलीवरी में देरी हो रही है, हालांकि कई इलाकों में डिलीवरी आराम से हो रही है।

    विज्ञापन

    इससे पहले टेक्नो, आईटेल, शाओमी, ओप्पो, वीवो और पोको ने अपने स्मार्टफोन की वारंटी को बढ़ाया है। कई कंपनियों ने एक महीने के लिए तो कई कंपनियों ने दो महीने के लिए अपनी डिवाइस की वारंटी को बढ़ाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इसी साल मार्च में ही वनप्लस ने अपनी पहली स्मार्टवॉच OnePlus Watch को भारत में लॉन्च किया है। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत OnePlus Watch की बिक्री कंपनी की वेबसाइट से 14,999 रुपये में हुई थी, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 16,999 रुपये है। इसका मुकाबला शाओमी, अमेजफिट, हुवावे जैसी कंपनियों के स्मार्टवॉच से है। इस वॉच को वनप्लस 9 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था।

    OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 454x454 पिक्सल है और डिस्प्ले की क्वॉलिटी एमोलेड है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर भी मिलेगा। इसके अलावा आप अपने वनप्लस स्मार्टवॉच की लगभग पूरी सेटिंग अपनी स्मार्टवॉच से बदल सकेंगे। साथ ही यदि आपके पास वनप्लस टीवी है तो उसे भी आप काफी हद तक अपनी स्मार्टवॉच से कंट्रोल कर सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि एक अपडेट के जरिए इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें