Twitter Alternative: ट्विटर की टक्कर में जैक डॉर्सी ने लॉन्च किया Bluesky, यह अल्टरनेटिव भी जान लीजिए
Twitter पर उपलब्ध बेसिक फीचर्स जैसे बुकमार्क, मॉनिटरिंग लाइक,, मॉडिफाई ट्वीट, कोट ट्विंटिंग, डायरेक्ट मैसेज, हैशटैग जैसे फीचर्स ब्लू स्काई पर उपलब्ध नहीं होंगे।

विस्तार
ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी ने ट्विटर की टक्कर में अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Bluesky लॉन्च कर दिया है। इस एप को फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया गया है। यह एलन मस्क के स्वामित्व वाले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के अल्टरनेटिव के रूप में काम करेगा। एप की वेबसाइट के मुताबिक, भविष्य का "सोशल इंटरनेट" यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन और क्रिएटर्स को प्लेटफार्म पर ज्यादा आजादी देगा।
फिलहाल Bluesky का इस्तेमाल इनवाइट ओनली के जरिए किया जा सकता है। Bluesky को पहले टेस्टिंग के लिए उपलब्ध किया गया था। वेबसाइट ने कहा, "हम एटी प्रोटोकॉल का निर्माण कर रहे हैं, सोशल नेटवर्किंग के लिए एक नई नींव जो रचनाकारों को प्लेटफार्मों से स्वतंत्रता, डेवलपर्स को निर्माण करने की स्वतंत्रता और उपयोगकर्ताओं को उनके अनुभव में एक विकल्प देती है।"
बता दें कि जैक डोर्सी ने ट्विटर से फाइनेंसिंग का उपयोग करते हुए 2019 में Bluesky को एक साइड प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करना शुरू किया था। फरवरी के अंत में इसे पहली बार आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए रोल आउट किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर पर उपलब्ध बेसिक फीचर्स जैसे बुकमार्क, मॉनिटरिंग लाइक,, मॉडिफाई ट्वीट, कोट ट्विंटिंग, डायरेक्ट मैसेज, हैशटैग जैसे फीचर्स ब्लू स्काई पर उपलब्ध नहीं होंगे। यह एप ट्विटर के शुरुआती रूप में पेश हो सकता है। इस एप्लिकेशन की मांग बढ़ रही है और वर्तमान में इसके 20,000 एक्टिव यूजर्स हैं।
- Asus Zenbook S 13 और Zenbook 14 Flip भारत में लॉन्च, ये है दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप! जानें फीचर्स और कीमत
- Twitter Blue Tick: आखिर क्यों हटाए गए विराट कोहली से लेकर शाहरुख खान तक के ट्विटर ब्लू टिक, जानें कारण
- Twitter: क्या अब नाम भी नहीं बदलने देगा ट्विटर, ब्लू सब्सक्रिप्शन के बाद होंगे ये बदलाव
- Twitter Blue Tick: गायब हो गया है ब्लू टिक, ऐसे मिलेगा वापस, इन लोगों के लिए है बिल्कुल फ्री