Twitter Blue Tick: आखिर क्यों हटाए गए विराट कोहली से लेकर शाहरुख खान तक के ट्विटर ब्लू टिक, जानें कारण

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 21 Apr 2023 10:45 AM IST
सार

Twitter Removes Blue Checkmark: दरअसल, एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर (करीब 3,36,910 करोड़ रुपये) खर्च करके Twitter को अपने नाम किया था। इसके बाद से ही कंपनी आर्थिक तंगी का सामना कर रही थी।

विज्ञापन
Why Did Twitter Remove Blue Tick from Virat Kohli To Shah Rukh Khan Know Reason of Blue Checkmark Removal
विराट कोहली के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटाया गया है। - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और अभिनेता शाहरुख खान जैसे कई पॉपुलर हस्तियों के ब्लू टिक को हटा दिया है। इस लिस्ट में क्रिकेटर रोहित शर्मा, अभिनेता अक्षय कुमार, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसी हस्तियां भी शामिल हैं। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने जब ट्विटर ब्लू के लिए कीमत चुकाने की बात कही थी तो उन्हें कई यूजर्स ने गाली तक दे डाली थी। दरअसल, एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर (करीब 3,36,910 करोड़ रुपये) खर्च करके ट्विटर को अपने नाम किया था। इसके बाद से ही कंपनी आर्थिक तंगी का सामना कर रही थी। और इसके लिए मस्क को Twitter पर पेड सर्विस लॉन्च करना पड़ा।

    एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है तब से वे कंपनी ने लगातार कई बड़े बदलाव कर रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव 'ब्लू टिक' सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान को शामिल करने का है। कंपनी के नए मालिक मस्क ने खुद 2 अक्तूबर को ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए कीमत की घोषणा करते हुए कहा था कि ट्विटर पर इसकी कीमत आठ डॉलर प्रति माह होगी।

    विज्ञापन

    साथ ही मस्क ने ट्विटर ब्लू के एक नए संस्करण की भी घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने ट्विटर यूजर्स को पोस्ट पर रिप्लाई करने, उल्लेख करने और सर्च करने में प्राथमिकता मिलेगी। लेकिन पेड सर्विस लाने का असली कारण ये था कि 44 बिलियन डॉलर खर्च कर कंपनी भारी आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। यही कारण था कि मस्क जल्द से जल्द पेड सर्विस लाना चाहते थे, इसके लिए मस्क ने कर्मचारियों को पेड वेरिफिकेशन की डेडलाइन को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम तक जारी कर दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्विटर का कार्यभार संभालते ही मस्क लगातार कंपनी की खराब आर्थिक हालत का हवाला दे रहे हैं। खर्च कम करने के लिए उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी से लेकर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं तक को सीमित कर दिया है। इसके बावजूद दिसंबर-जनवरी में कंपनी की हालत इतनी खराब थी कि वह अपने कार्यालयों का किराया तक नहीं दे पा रहा था। 13 दिसंबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर दुनिया भर में अपने ऑफिसों के अलावा मुख्यालयों का किराया किराया नहीं चुका पा रहा था। सैन फ्रांसिस्को ऑफिस का किराया न चुका पाने के कारण ट्विटर पर मुकदमा भी दायर किया गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें