Twitter Blue Tick: गायब हो गया है ब्लू टिक, ऐसे मिलेगा वापस, इन लोगों के लिए है बिल्कुल फ्री
यदि आपका भी Twitter Blue Tick हटाया गया है तो इस खबर में हम आपको ब्लू टिक वापस पाने का तरीका बताएंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि ब्लू टिक या ट्विटर वेरिफाइड में कौनसे-कौनसे टिक मिलते हैं। चलिए जानते हैं।

विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपनी घोषणा के मुताबिक फ्री वाले ब्लू टिक हटाना शुरू कर दिया है। प्लेटफॉर्म ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर अभिनेता शाहरुख खान तक के ब्लू टिक हटा दिए हैं। बता दें कि ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कंपनी को खरीदने के बाद से ही कई बड़े फैसले लिए हैं। इसमें से ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन सेवा लाना भी शामिल है। और कल रात से कंपनी ने लीगेसी वेरिफाइड चेकमार्क को हटाना शुरू कर दिया है। यदि आपका भी ब्लू टिक हटाया गया है तो इस खबर में हम आपको ब्लू टिक वापस पाने का तरीका बताएंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि ब्लू टिक या ट्विटर वेरिफाइड में कौनसे-कौनसे टिक मिलते हैं। चलिए जानते हैं।
मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद ही कई बड़े बदलाव किए थे, जिसमें ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। ट्विटर ब्लू के तहत ब्लू टिक के लिए यूजर्स को हर महीने एक तय राशि देनी होती है। भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की सुविधा कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई है। ट्विटर ब्लू की भारत में मोबाइल के लिए हर महीने 900 रुपये और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये की कीमत तय की गई है। वहीं यदि यूजर्स एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो उन्हें 12 फीसदी डिस्काउंट मिलता है। यानी एक साल के सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 9,400 रुपये खर्च करने होंगे।
प्रमुख मीडिया आउटलेट्स और सरकारों सहित चुनिंदा वेरीफाइड अकाउंट्स के लिए 'ऑफिशियल' लेबल दिया गया है। साथ ही इनसे जुड़े प्रमुख लोगों को ट्विटर वेरिफाइड चेकमार्क के लिए पे नहीं करना होगा। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि एक वेरीफाइड अकाउंट्स वाला संस्थान कितने लोगों को अपने अकाउंट से वेरिफाइड कर सकता है।
- iPhone 15: नई आईफोन सीरीज में मिलेगा अब तक का सबसे शानदार कैमरा, पेरिस्कोप कैमरा सेंसर के साथ हो सकता है लॉन्च
- ASUS ExpertBook B1 सीरीज भारत में लॉन्च, पोर्टेबल डिजाइन के साथ मिलेगी हाई परफॉरमेंस, जानें फीचर्स
- OnePlus Pad: वनप्लस के पहले टैबलेट की कीमत आई सामने, इसमें है 30 दिन का बैटरी बैकअप और फ्लैगशिप प्रोसेसर
- Poco X5 5G review: कम कीमत वाला ऑरालउंडर फोन