Twitter: क्या अब नाम भी नहीं बदलने देगा ट्विटर, ब्लू सब्सक्रिप्शन के बाद होंगे ये बदलाव
Twitter Blue Tick का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद यूजर्स को एडिट ट्वीट, 1080p वीडियो अपलोड रीडर मोड और ब्लू टिक की सुविधा मिलेगी।

विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने 20 अप्रैल की रात से लेगेसी वेरिफाइड चेकमार्क को हटाना शुरू कर दिया है। कई पॉपुलर हस्तियों के ब्लू टिक हटाए गए हैं, इसमें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, क्रिकेटर रोहित शर्मा, अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसी हस्तियां शामिल हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी ने ब्लू सब्सक्रिप्शन के साथ कई बदलाव भी किए हैं। चलिए जानते हैं ब्लू सब्सक्रिप्शन के बाद कैसे बदलेगा ट्विटर।
ट्विटर ब्लू सर्विस को लॉन्च करने के साथ ही ट्विटर ने जानकारी देते हुए बताया था कि सब्सक्राइबर अपना हैंडल, डिस्प्ले नाम या प्रोफाइल फोटो बदल सकेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं, तो उनके अकाउंट से तब तक ब्लू टिक हट जाएगा, जब तक की ट्विटर द्वारा फिर से उनका अकाउंट वेरीफाई नहीं किया जाता। यानी आप भले ही ब्लू सब्सक्रिप्शन के पेमेंट कर रहे हों लेकिन आप प्रोफाइल फोटो और नाम बदलते हैं तो आपको ब्लू टिक के लिए अकाउंट फिर से वेरीफाई कराना होगा।
ट्विटर ब्लू सर्विस के बाद यूजर्स अपने अकाउंट प्रोफाइल पर Verifi जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। जिन यूजर्स का ब्लू टिक गया है वह भी अपने अकाउंट पर Verifi शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। एक यूजर्स ने ट्विटर पर इसकी जानकारी भी दी है। यूजर ब्लू टिक जाने के बाद अपने अकाउंट का नाम बदल रहा था लेकिन उसे एरर दिखाया गया। साथ ही ट्विटर ने मैसेज दिया कि नाम के साथ वैरिफी (Verifi) जैसे शब्द शामिल नहीं किए जा सकते। यानी नए बदलाव के बाद ट्विटर पर नाम बदलने के लिए भी कंपनी की अनुमति लेना आवश्यक होगी।
- Twitter Blue Tick: गायब हो गया है ब्लू टिक, ऐसे मिलेगा वापस, इन लोगों के लिए है बिल्कुल फ्री
- iPhone 15: नई आईफोन सीरीज में मिलेगा अब तक का सबसे शानदार कैमरा, पेरिस्कोप कैमरा सेंसर के साथ हो सकता है लॉन्च
- ASUS ExpertBook B1 सीरीज भारत में लॉन्च, पोर्टेबल डिजाइन के साथ मिलेगी हाई परफॉरमेंस, जानें फीचर्स
- OnePlus Pad: वनप्लस के पहले टैबलेट की कीमत आई सामने, इसमें है 30 दिन का बैटरी बैकअप और फ्लैगशिप प्रोसेसर