Asus Zenbook S 13 और Zenbook 14 Flip भारत में लॉन्च, ये है दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप! जानें फीचर्स और कीमत
Asus Zenbook S 13 OLED के साथ दुनिया के सबसे पहले लैपटॉप होने का दावा है। इसका वजन 1 किलोग्राम है। लैपटॉप के साथ 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 63WHr बैटरी मिलती है।

विस्तार
आसुस ने शुक्रवार को ग्लोबल थिनक्रेडिबल लॉन्च इवेंट में अपने दो नए लैपटॉप Asus Zenbook S 13 OLED और Zenbook 14 Flip OLED को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों लैपटॉप को 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Asus Zenbook S 13 OLED के साथ दुनिया के सबसे पहले लैपटॉप होने का दावा है। वहीं इस लैपटॉप को काफी हल्का बनाया गया है। इसका वजन 1 किलो है। नई जेनबुक एस 13 ओएलईडी और जेनबुक 14 फ्लिप ओएलईडी कंपनी के लुमिना ओएलईडी डिस्प्ले के साथ दो कलर ऑप्शन में आते हैं और इनके साथ MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिलता है।
Asus Zenbook S 13 OLED (UX5304) को 1,04,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। लैपटॉप को बेसाल्ट ग्रे और पोंडर ब्लू शेड्स में पेश किया गया है। दूसरी ओर जेनबुक 14 फ्लिप ओएलईडी (UP3404) की शुरुआती कीमत 1,09,990 रुपये है। 1,09,990 है और यह फोगी सिल्वर और पोंडर ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। आसुस के नए लैपटॉप आधिकारिक कंपनी वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट, आरओजी स्टोर्स और प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
आसुस जेनबुक एस 13 OLED में 13.3 इंच 2.8K (2,880 x 1,800 पिक्सल) Lumina OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ, DCI-P3 कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज और 550 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले एचडीआर और डॉल्बी विजन सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसे 0.2ms का रिस्पांस टाइम देने के लिए रेट किया गया है। यह 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर के साथ 32 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम और 1 टीबी पीसीआईई जेन 4 एसएसडी स्टोरेज से लैस है।
आसुस जेनबुक एस 13 ओएलईडी में विंडोज हैलो फेस रिकग्निशन के लिए एक बहुआयामी डिजिटल न्वाइस रिडक्शन आईआर कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5 और थंडरबोल्ट 4 शामिल हैं। यह 180-डिग्री एर्गो लिफ्ट हिंज के साथ आता है और इसमें MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिलता है। इनपुट के लिए, लैपटॉप बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड और एर्गोसेंस टचपैड के साथ आता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सिस्टम के साथ एआई-बैकड न्वाइज कैंसिलेशन सपोर्ट वाले स्पीकर हैं।
लैपटॉप के साथ 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 63WHr बैटरी मिलती है। Asus Zenbook S 13 OLED के साथ 10mm मोटाई और 1 किलोग्राम वजन के साथ दुनिया का सबसे पतला OLED अल्ट्रापोर्टेबल लैपटॉप होने का दावा किया गया है।