गूगल के इस ऐप से DSLR जैसी आएंगी तस्वीरें

स्मार्टफोन से फोटोग्राफी काफी पुरानी बात हो चुकी है। नए स्मार्टफोन बेहतरीन सेंसर और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ रहे हैं। लेकिन इन सब के बावजुद कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन से खींची गई तस्वीरें डीएसएलआर कैमरे से ली गई तस्वीरों का मुकाबला नहीं कर पाती हैं। खास तौर पर अगर हम लो लाइट फोटो या रात के वक्त के तस्वीरों की बात करें। स्मार्टफोन की तस्वीरों की समस्या को लगता है गूगल ने सुलझा लिया है।
गूगल के इंजिनियर फ्लोरियन कैंज ने एक एक्सपेरिमेंटल ऐप बनाया है जिससे खींची गई तस्वीरों का रंग और क्वालिटी लगभग डीएसएलआर कैमरे से ली गई तस्वीर के समान ही है। हमें इस बात की जानकारी गूगल के रिसर्च लैप ब्लॉगपोस्ट से मिली।
कैंज ने बताया कि एक बार वह रात के वक्त डीएसएलआर कैमरें से तस्वीरें ले रहे थे, तभी उनकी टीम ने उन्हें चैलेंज दिया कि क्या आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके इसी क्वालिटी की तस्वीरें ले सकते हैं। जिसे बाद उन्होंने इस ऐप पर काम करना शुरू किया। कैंज ने बताया कि उन्होंने मूल लाइट और लो लाइट की स्थिति में कई तस्वीरें ली। ऐप की मदद से खींची गई तस्वीरें ब्लर फ्री, न्वाइज फ्री और काफी अच्छी क्वालिटी की है।