HTC U का नया टीजर लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

एचटीसी ने अपने नए स्मार्टफोन एचटीसी यू का नया टीजर जारी किया है। कंपनी ने पिछले हफ्ते फोन का एक और टीजर लॉन्च किया था। इस टीजर में कंपनी ने स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान किया था। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 16 मई को लॉन्च करेगी। नए टीजर में फोन में ग्लास रियर और फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की जानकारी मिली है। इस अलावा फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक और आईपी 57 सर्टिफिकेशन होगा।
गुरूवार को कंपनी की ओर से जारी एक और टीजर में पता चलता है कि फोन में टच सेंसिटिव एज होंगे जिससे ये जेस्चर के जरिए एक्शन को परफॉर्म करेगा। एचटीसी के नए टीजर में कई चीजों को स्क्वीज करते हुए दिखाया जा रहा है। वीडियों में दिखाया गया स्मार्टफोन ब्लू कलर का है।
इससे पहले की लीक हुई जानकारी के अनुसार एचटीसी यू में एज सेंसर के जरिए ऐप को तेजी से खोला जा सकता है। इसके साथ साथ स्वाइप और मेटल एच को स्क्वीज कर कई अन्य फंक्शन परफॉर्म किया जा सकता है। पिछली लीक के अनुसार हैंडसेट के निचले हिस्से पर सेंसर दिया जा सकता है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड नूगट पर काम करेगा। फोन में 5.5 इंच का क्वॉड एचडी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से सुरक्षित किया जाएगा। फोन 4 जीबी या 6 जीबी रैम पर काम करेगा। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी होगी जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करेगी।