गूगल के नए पिक्सल फोन में होगा स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर !

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 25 Apr 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Google will launch Pixel 2, XL 2 and 3 this year

    गूगल इस साल तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को पिक्सल सीरीज के तहत ही लॉन्च करेगी। हालांकि इन स्मार्टफोन के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना आनी बाकी है। अब तक मिली जानकारी की मानें तो गूगल के नए स्मार्टफोन के नाम पिक्सल 2, पिक्सल एक्सएल 2 और पिक्सल 3 होंगे। पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 गूगल के पिछले स्मार्टफोन पिक्सल के अपग्रेडेड अवतार होंगे, जबकि पिक्सल 3 एक सरप्राइज होगा। ये फोन स्पेशल एडिशन हो सकता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक गूगल अपने इन स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगा। पिछले साल लॉन्च हुए पिक्सल व पिक्सल एक्सएल में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर मौजूद है। गूगल के इन नए स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला गैलेक्सी एस8 व एस8 प्लस, शाओमी एमआई 6 और वनप्लस 5 से होगा। इन सभी स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

    विज्ञापन

    नए पिक्सल स्मार्टफोन की बॉडी में भी बदलाव किया जाएगा। गूगल के ये सभी स्मार्टफोन वाटरप्रूफ होंगे और इन्हें मेटैलिक फिनिशिंग के साथ डिजाइन किया गया है। पिक्सल 3 में कंपनी अन्य दो स्मार्टफोन की तुलना में बड़ी स्क्रीन देगी। इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी या खबर नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन की कीमत बहुत ज्यादा होने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें