अब इन 9 भारतीय भाषाओं में भी कर सकेंगे गूगल ट्रांसलेशन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 27 Apr 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
google translate extended 9 more indian language support

    गूगल ने भारतीयों भाषाओं पर जोर देते हुए अपने ट्रांसलेशन फीचर में 9 अन्य भारतीय भाषाओं का सपोर्ट जोड़ दिया है। नए ट्रांसलेशन फीचर में गुजराती, पंजाबी, मलयालम, कन्नड़ समेत 9 नई भाषाओं का सपोर्ट शामिल किया गया है। अब पहले से ज्यादा लोग अपनी पसंदीदा भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    बताया जा रहा है कि गूगल ने यह कदम इंटरनेट पर बढ़ती भारतीयों की संख्या को देखते हुए उठाया है। आंकड़ों की मानें तो 2016 में 23.4 करोड़ इंटरनेट यूजर्स भारतीय भाषाओं का प्रयोग करते थे वहीं अंग्रेजी यूजर्स की संख्या 17.5 करोड़ थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2021 तक देशी भाषा के यूजर्स का यह आंकड़ा बढ़कर 53.6 करोड़ तक हो जाएगा।

    विज्ञापन

    गूगल ने इस भाषाओं के साथ-साथ गूगल सर्च में हिंदी डिक्शनरी फीचर को भी जोड़ा है। गूगल ने अपने जीबोर्ड ऐप को भी अपग्रेड किया गया है, अब जीबोर्ड ऐप 22 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। गूगल ने अपने ट्रांसलेशन फीचर को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन प्रणाली को जोड़ा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस प्रणाली के जुड़ने के बाद से गूगल पुरे वाक्य का ट्रांसलेशन करेगा। पहले गूगल अलग-अलग शब्दों का ट्रांसलेशन करता था जिससे अनुवाद में वाक्य को टुकड़ों में बंट जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नई ट्रांसलेशन कैपेसिटी गूगल सर्च और मैप के लिए मोबाइल फोन और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें