{"_id":"57a254054f1c1bb17b2b8a1e","slug":"students-demand-token-delivery-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की मांग पर टोकन वितरण तिथि बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की मांग पर टोकन वितरण तिथि बढ़ाई गई
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांग पर पीजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए टोकन वित रण की तिथि को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है। इससे बुधवार से फिर टोकन वितरण शुरू कर दिया गया, टोकन वितरण की तिथि को कालेज प्रशासन ने बढ़ाकर पांच अगस्त कर दिया है। तब तक आनलाइन आवेदन भी टोकन लेकर छात्रों को करना होगा। अब टोकन वितरण की तिथि समाप्त होने के फौरन बाद पीजी में प्रवेश के लिए मेरिट भी जारी होने की संभावना है। चूंकि कालेज प्रशासन 15 अगस्त के पूर्व पीजी प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न करा लेने के मूड में है।
इसके पूर्व छात्रनेता किशन शुक्ला के नेतृत्व में पीजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए टोकन से वंचित छात्रों ने प्राचार्य डॉ.ललित मोहन जोशी का कार्यालय में पहुंचकर घेराव किया। उनसे छात्रहित में टोकन वितरण तिथि बढ़ाने की मांग की, साथ में वंचित छात्रों को सामने कर हवाला दिया। छात्रों की मांग पर प्राचार्य डॉ.जोशी ने फौ रन पांच अगस्त तक टोकन वितरण करने का निर्देश जारी किया। इससे छात्रों ने प्रसन्नता व्याप्त हो गई, उन्होंने इसके लिए मौके पर ही प्राचार्य का आभार जताया। छात्रनेता किशन शुक्ला ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनके हित से कोई समझौता नहीं की जाएगी। कालेज प्रशासन से मांग करके या संघर्ष करके उसे पूरा कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उच्च शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद, उच्च शिक्षा विभाग लखनऊ तक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ज्ञानेंद्र उपाध्याय, पवन दुबे, सूरज मिश्र, प्रकाश यादव, सुरेश कुमार, दिनेश प्रकाश, रमेश कुमार आदि छात्र रहे।