फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Zurich Diamond League Live: Neeraj Chopra and Murali Sreeshankar in action Live Updates

Diamond League: ज्यूरिख डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, लॉन्ग जंप में श्रीशंकर को पांचवां स्थान

Fri, 01 Sep 2023 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख (स्विटजरलैंड)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख (स्विटजरलैंड)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 01 Sep 2023 09:00 AM IST
सार

Neeraj Chopra, Zurich Diamond League 2023: विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने 85.86 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ पहला स्थान अपने नाम किया। नीरज उनसे 15 सेंटीमीटर पीछे रह गए और दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Zurich Diamond League Live: Neeraj Chopra and Murali Sreeshankar in action Live Updates
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ज्यूरिख डायमंड लीग में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 85.71 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए डायमंड लीग के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल 17 सितंबर को अमेरिका के यूजीन में होगा। विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले नीरज बस कुछ सेंटीमीटर से पहले स्थान पर रहने से चूक गए। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने 85.86 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया। नीरज उनसे 15 सेंटीमीटर पीछे रह गए। वहीं, ज्यूरिख डायमंड लीग के लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के मुरली श्रीशंकर पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

नीरज के तीन प्रयास फाउल रहे

विश्व चैंपियन बनने के चार दिन बाद ही स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के सामने इस सत्र में अपनी जीत के क्रम को बरकरार रखने की चुनौती थी। इस सत्र में नीरज तीन प्रतियोगिताओं में सिर्फ स्वर्ण ही जीते हैं। नीरज रविवार को बुडापेस्ट में 88.17 मीटर भाला फेंक कर पहली बार विश्व विजेता बने थे। हालांकि, ज्यूरिख में वह पहले स्थान पर जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके। नीरज के छह प्रयासों में से तीन फाउल रहे। उनके प्रयास कुछ इस प्रकार रहे- 80.79 मीटर, फाउल, फाउल, 85.22 मीटर, फाउल और 85.71 मीटर।

Diamond League 2023 Live Updates: Neeraj Chopra ends 2nd in javelin throw;  Sreeshankar ends fifth | Sport-others News - The Indian Express
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज का पहला प्रयास: 80.79 मीटर का थ्रो
पहले राउंड में नीरज ने 80.79 मीटर का जेवलिन थ्रो किया और वह फिलहाल दूसरे स्थान पर रहे। लिथुआनिया के एडिस मातुसेविशियस ने पहले राउंड में 81.62 मीटर का थ्रो किया और वह पहले स्थान पर चल रहे हैं। नीरज दूसरे और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 78.78 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर थे।
विज्ञापन

नीरज का दूसरा प्रयास: फाउल
दूसरे राउंड में नीरज का थ्रो फाउल करार दिया गया। जर्मनी के जूलियन वेबर 84.75 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष पर आ गए। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच 83.46 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे, फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर 81.63 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर आ गए। लिथुआनिया के मातुसेविशियस ने दूसरे राउंड में 81.18 मीटर का थ्रो किया। वहीं, नीरज पांचवें स्थान पर रहे।

नीरज का तीसरा प्रयास: फाउल
दूसरे के बाद तीसरे प्रयास में भी नीरज का थ्रो फाउल करार दिया गया। वह पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। जूलियन वेबर ने तीसरे राउंड में 79.04 मीटर का थ्रो किया। वहीं, जाकुब वादलेच ने 80.04 मीटर का थ्रो किया। ओलिवर हेलैंडर का थ्रो फाउल रहा। वहीं, चौथे स्थान पर मौजूद एडिस ने 80.12 मीटर का थ्रो किया।

नीरज का चौथा प्रयास: 85.22 मीटर का थ्रो
चौथे राउंड में नीरज चोपड़ा ने 85.22 मीटर का थ्रो किया। वह सीधे दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, जाकुब वादलेच ने चौथे प्रयास में 85.86 मीटर का थ्रो किया और नीरज से आगे निकल गए। वह पहले स्थान पर हैं। जूलियन वेबर ने चौथे प्रयास में 85.04 मीटर का थ्रो किया और वह तीसरे स्थान पर हैं।

WATCH: Jakub Vadlejch breaks Neeraj Chopra's 2023 javelin world lead
जाकुब वादलेच

नीरज का पांचवां प्रयास: फाउल
पांचवें राउंड में भी नीरज ने फाउल किया। वह फिलहाल 85.22 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने भी पांचवें अटेम्प्ट में फाउल किया। हालांकि, वह 85.86 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ पहले स्थान पर हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर ने पांचवें अटेम्प्ट में 82.01 मीटर का थ्रो किया। वह 85.04 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

नीरज का छठा प्रयास: 85.71 मीटर का थ्रो
छठे राउंड में नीरज ने 85.71 मीटर का थ्रो किया, लेकिन वादलेच के 85.86 मीटर के अटेम्प्ट को पीछे नहीं छोड़ सके। छठे राउंड में वादलेच का अटेम्प्ट फाउल रहा। वहीं, जूलियन वेबर ने 84.92 मीटर का थ्रो किया। छठे राउंड में बेस्ट ऑफ थ्री के बीच मुकाबला होता है।


जेवलिन थ्रो-अंक तालिका

इस सत्र में चार कंपटीशन खेले हैं नीरज
नीरज ने इस सत्र में चार कंपटीशन ही खेले हैं। इनमें विश्व चैंपियनशिप के अलावा दोहा, लुसान और अब ज्यूरिख डायमंड लीग लेग शामिल हैं। विश्व चैंपियनशिप के अलावा दोहा और लुसान डायमंड लीग में नीरज ने स्वर्ण जीता था। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 88.67 मीटर दूर भाला फेंका था, जबकि लुसान डायमंड लीग में वह 87.66 मीटर के साथ जीते थे।

16 सितंबर से है डायमंड लीग का फाइनल
ज्यूरिख लेग के बाद 16 और 17 सितंबर को यूगेन (अमेरिका) में डायमंड लीग का फाइनल है। नीरज बीते वर्ष ज्यूरिख में ही डायमंड लेग का फाइनल जीते थे। बुडापेस्ट में रजत पदक जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम इस कंपटीशन में नहीं खेल रहे थे। लीग में पहले छह स्थान पर रहने वाले जेवलिन थ्रोअर यूगेन में फाइनल खेलेंगे। ऐसे में नीरज ने फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

वह डायमंड लीग के तीन कंपटीशन के बाद 23 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। वादलेच पहले और जर्मनी के जूलियन वेबर दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने डायमंड लीग का मोनाको लेग मिस किया था। इसी वजह से इसके अंक नीरज के अंकों में नहीं जुड़े, जबकि वादलेच और वेबर ने डायमंड लीग के चारों कंपटीशन में हिस्सा लिया।

World Champion Neeraj Chopra Looking To Repeat Heroics At Diamond League In  Zurich On Cricketnmore

नीरज ने रचा था इतिहास
भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने 27 अगस्त को इतिहास रचा था। वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए थे। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा था। वह ओलंपिक गोल्ड के बाद विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले सिर्फ तीसरे जेवलिन थ्रोअर बने। उनसे पहले सिर्फ चेक रिपब्लिक के पूर्व जेवलिन थ्रोअर जान जेलेजनी और नॉर्वे के एंड्रियास थोर्किल्डन ने ऐसा किया था। 

लॉन्ग जंप में श्रीशंकर पांचवें स्थान पर रहे
पहले राउंड में मुरली ने 7.99 मीटर का जंप किया, उनका दूसरे प्रयास 7.96 मीटर का रहा। तीसरे अटेम्प्ट में उन्होंने फाउल किया। चौथे अटेम्प्ट में श्रीशंकर ने 7.96 मीटर का जंप किया, जबकि पांचवें प्रयास में 7.93 मीटर का जंप किया। छठे राउंड में उन्हें मौका नहीं मिला, क्योंकि छठे राउंड में बेस्ट ऑफ थ्री का मुकाबला होता है। ऐसे में श्रीशंकर पांचवें स्थान पर रहे और 16-17 सितंबर को यूगेन (अमेरिका) में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।

ज्यूरिख डायमंड लीग में लॉन्ग जंप का गोल्ड मेडल ग्रीस के ओलंपिक चैंपियन मिल्टियाडिस टेंटोग्लू ने जीता। उन्होंने 8.20 मीटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड जंप किया। वहीं, जमैका के तेजेय गेल 8.07 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल जीता। अमेरिका के जेरियन लॉसन ने 8.05 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। श्रीशंकर विश्व चैंपियनशिप में 7.74 मीटर के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और 22वें स्थान पर रहे थे। 


लॉन्ग जंप-अंक तालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed