फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Yamaguchi says Japan worried about the Olympics

यामागुची बोलीं: ओलंपिक को लेकर पसोपेश में जापान

Sat, 05 Jun 2021 07:35 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Sat, 05 Jun 2021 07:35 AM IST
सार

  • ओलंपियन और समिति की सदस्य बोलीं, जनता की राय की हो रही अनदेखी 
  • 50 से 80 प्रतिशत जनता ने ओलंपिक आयोजन के खिलाफ मतदान किया है

विज्ञापन
Yamaguchi says Japan worried about the Olympics
टोक्यो ओलंपिक्स

विस्तार

जापान की सबसे प्रसिद्ध ओलंपियनों में से एक और जापानी ओलंपिक समिति की कार्यकारी सदस्य काओरी यामागुची का मानना है कि जापान कोविड-19 महामारी के दौरान टोक्यो खेलों के आयोजन को लेकर ‘पसोपेश’ में है। एक संपादकीय में यामागुची ने मुखर होकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), सरकार और स्थानीय आयोजक जापानी जनता के ओलंपिक के व्यापक विरोध की अनदेखी कर रहे हैं।

विज्ञापन


अलग-अलग जनमत संग्रहों में जापान की 50 से 80 प्रतिशत जनता ने ओलंपिक आयोजन के खिलाफ मतदान किया है। यामागुची ने जापान की क्योदो समाचार एजेंसी द्वारा प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा है, ‘हम एक ऐसी स्थिति में फंस गए हैं, जहां अब हम रुक भी नहीं सकते। अगर हम ऐसा करते हैं तो हमें नुकसान होगा और अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो भी हमें बहुत नुकसान होगा। ऐसा लग रहा है कि आईओसी के लिए जापान की जनता की राय कोई मायने नहीं रखती है।’
विज्ञापन


त्सुकुबा विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाली यामागुची ने 1988 ओलंपिक में जूडो में कांस्य पदक जीता था और वह पूर्व विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘यह ओलंपिक क्यों और किसके लिए होगा। इस आयोजन का स्तर पहले ही कम हो गया है और मुझे लगता है कि हम इसे रद्द करने के मौके चूक गए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed