फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wushu Stars Championship: Daughters shine in Moscow, get 17 medals including 10 gold, four silver in Wushu

Wushu Stars Championship: मास्को में चमकीं बेटियां, वुशु में 10 स्वर्ण, चार रजत सहित 17 पदक दिलाए

Tue, 09 May 2023 10:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 09 May 2023 10:25 PM IST
सार

भारतीय बालिकाओं ने मजबूत चीन और इंडोनेशिया जैसे देशों की मौजूदगी के बीच यह शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों के मास्को प्रतियोगिता में खेलने का सारा खर्च सरकार ने वहन किया है।

विज्ञापन
Wushu Stars Championship: Daughters shine in Moscow, get 17 medals including 10 gold, four silver in Wushu
वुशु स्टार्स चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मास्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को भारतीय खेल प्राधिकरण में मंगलवार को उप-महानिदेशक एकता विश्नोई और शिव शर्मा ने सम्मानित किया। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने रूस में हुई प्रतियोगिता में कुल 17 पदक जीते। ये सभी लड़कियां भारत में आयोजित खेलो इंडिया महिला लीग में प्रतिभागी थीं। मास्को में सांडा (फाइट) और ताओलू में लड़कियों ने जूनियर बालिका, सब-जूनियर बालिका और सीनियर बालिका वर्ग में 10 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी खिलाड़ियों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मास्को में हुई प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले वुशू खिलाड़ियों को बधाई दी। केंद्रीय खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर ने पहले ट्वीट कर एथलीटों को बधाई दी थी। एथलीटों के लिए बधाई संदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट को रीट्वीट किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे एथलीटों को पदक जीतने की बहुत बधाई।
विज्ञापन


यह देखना गर्व की बात है कि हमारी लड़कियां हमें गौरवान्वित कर रही हैं और राष्ट्र खेलो इंडिया महिला लीग का फायदा उठा रहा है। यह गर्व की बात है कि देश को खेलो इंडिया लीग का फायदा मिल रहा है और इसमें खेलने वाले खिलाड़ी अब मास्को वुशू चैंपियनशिप के 17 पदकों के साथ पोडियम पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने किया पूरा खर्च, खिलाड़ियों को नहीं देना पड़ा पैसा
भारतीय बालिकाओं ने मजबूत चीन और इंडोनेशिया जैसे देशों की मौजूदगी के बीच यह शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों के मास्को प्रतियोगिता में खेलने का सारा खर्च सरकार ने वहन किया है। अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी और मौजूदा कोच पूजा कादियान ने कहा कि पहले खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए डेढ़ लाख व्यक्तिगत रूप से देने होते थे लेकिन इस बार खिलाड़ियों को कोई पैसा नहीं देना पड़ा क्योंकि सरकार ने दौरे को प्रायोजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed