फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   WTT Contender Manika-Sathiyan pair in semifinals Harmeet Desai lost in pre-quarterfinals

WTT Contender: मनिका-साथियन की जोड़ी सेमीफाइनल में, हरमीत देसाई को प्री क्वार्टर फाइनल में मिली हार

Fri, 23 Jun 2023 10:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Jun 2023 10:52 PM IST
सार

प्री क्वार्टर फाइनल में हरमीत देसाई को चीन के लियांग यानिंग के हाथों 5-11, 6-11, 5-11 से हार का सामना करना पड़ा। हरमीत की हार के साथ एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

विज्ञापन
WTT Contender Manika-Sathiyan pair in semifinals Harmeet Desai lost in pre-quarterfinals
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनिका बत्रा और जी साथियन की जोड़ी ने विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की जोड़ी सेड्रिक मेसनर और यूआन वॉन को 11-8, 11-3, 11-8 से सीधे गेमों में महज 21 मिनट में पराजित किया। दोनों का सेमीफाइनल में कोरियाई जोड़ी शिन यूबिन और लिम जांगहून से सामना होगा।
विज्ञापन


बत्रा और साथियान एकल मुकाबलों के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो चुके हैं। वहीं प्री क्वार्टर फाइनल में हरमीत देसाई को चीन के लियांग यानिंग के हाथों 5-11, 6-11, 5-11 से हार का सामना करना पड़ा। हरमीत की हार के साथ एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। 
विज्ञापन


शरत कमल को भी पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा था। महिला एकल के अंतिम-16 में आहिका मुखर्जी को जापान की मियू नागासाकी ने 5-11, 9-11, 10-12 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed