{"_id":"64da56f475c7c3b05a0ba295","slug":"wrestling-trials-for-world-championships-on-25-26-in-patiala-tough-decision-of-ad-hoc-committee-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Championships: विश्व चैंपियनशिप के लिए कुश्ती के ट्रायल 25-26 को पटियाला में, तदर्थ समिति का सख्त फैसला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Championships: विश्व चैंपियनशिप के लिए कुश्ती के ट्रायल 25-26 को पटियाला में, तदर्थ समिति का सख्त फैसला
Mon, 14 Aug 2023 10:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:02 PM IST
सार
बजरंग और विनेश ने अभी तक इस ट्रायल में शामिल होने का मन नहीं बनाया है क्योंकि उनका मानना है कि 23 सितंबर से शुरू होने वाले हांगझोऊ एशियाई खेल बहुत करीब हैं। विश्व चैंपियनशिप 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए पहली क्वालिफाइंग प्रतियोगिता है।
विज्ञापन
बाएं से- बजरंग, विनेश, रवि और अंतिम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश में कुश्ती का संचालन कर रही तदर्थ समिति ने सोमवार को बताया कि विश्व चैंपियनशिप के लिए 25 और 26 अगस्त को पटियाला में ट्रायल का आयोजन होगा जिसमें किसी भी पहलवान को छूट नहीं मिलेगी। एशियाई खेलों के ट्रायल से बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को दी गई छूट से भारी हंगामा हुआ था और कुश्ती जगत के अधिकांश लोगों ने तदर्थ समिति के इस फैसले की आलोचना की थी। समिति ने 16-24 सितंबर तक बेलग्रेड में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में किसी भी पहलवान को छूट नहीं देने की घोषणा की।
विश्व चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए तय मानदंडों में तदर्थ पैनल ने कहा, ‘2022 और 2023 में आयोजित सभी अंतरराष्ट्रीय/रैंकिंग/एशियाई/विश्व चैंपियनशिप/राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता और प्रतिभागी के अलावा 2021 टोक्यो ओलंपिक खेलों के प्रतिभागी इस ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।’
तदर्थ समिति के प्रमुख भूपेंदर सिंह बाजवा ने बताया, ‘यह एक ओलंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट है इसलिए हम ट्रायल में और देरी नहीं कर सकते थे। इससे भारत की प्रविष्टियां खारिज कर दी जाती।’ तदर्थ समिति इससे पहले 10 अगस्त को ट्रायल का आयोजन करना चाहता था लेकिन 12 अगस्त को डब्ल्यूएफआई के चुनावों के मद्देनजर उसने अपना फैसला पलट दिया। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 11 अगस्त को इन चुनावों पर रोक लगा दी और मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी। तदर्थ समिति से जारी बयान के मुताबिक, ‘खिलाड़ियों का वजन स्पर्धा के दिन सुबह सात बजे होगा और उन्हें दो किलो की छूट दी जाएगी।’
विज्ञापन
इन श्रेणियों में होगा ट्रायल : पुरुष फ्रीस्टाइल : 57 किग्रा, 61 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा, 74 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा, 92 किग्रा, 97 किग्रा और 125 किग्रा। ग्रीको-रोमन : 55 किग्रा, 60 किग्रा, 63 किग्रा, 67 किग्रा, 72 किग्रा, 77 किग्रा, 82 किग्रा, 87 किग्रा, 97 किग्रा और 130 किग्रा। महिला कुश्ती : 50 किग्रा, 53 किग्रा, 55 किग्रा, 57 किग्रा, 59 किग्रा, 62 किग्रा, 65 किग्रा, 68 किग्रा, 72 किग्रा और 76 किग्रा।
बजरंग और विनेश का भाग लेना अभी तय नहीं
बजरंग और विनेश ने अभी तक इस ट्रायल में शामिल होने का मन नहीं बनाया है क्योंकि उनका मानना है कि 23 सितंबर से शुरू होने वाले हांगझोऊ एशियाई खेल बहुत करीब हैं। विश्व चैंपियनशिप 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए पहली क्वालिफाइंग प्रतियोगिता है। खिलाड़ियों के नामों की प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 16 अगस्त है लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) चुनावों को लेकर अनिश्चितता के कारण समय सीमा बढ़ाने के भारत के अनुरोध को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।