फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestling Antim Panghal won trials of World Championship Sonam Radhika and Kiran lost

Wrestling: अंतिम पंघाल विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में जीतीं; एशियाड टीम में चयनित सोनम, राधिका और किरन हारीं

Sat, 26 Aug 2023 12:06 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 26 Aug 2023 12:06 AM IST
सार

एनआईएस पटियाला में शुक्रवार को खेले गए ट्रायल में एशियाई खेलों की टीम में शामिल सोनम मलिक (62), राधिका (68) और किरन (76) को हार का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रीको रोमन की टीम में एक भी एशियाई खेलों की टीम में शामिल पहलवान चयनित नहीं हुआ।

विज्ञापन
Wrestling Antim Panghal won trials of World Championship Sonam Radhika and Kiran lost
अंतिम पंघाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अंतिम पंघाल ने 16 से 24 सितंबर को बेलग्रेड (सर्बिया) में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में जीत हासिल कर टीम में जगह बना ली है। एनआईएस पटियाला में शुक्रवार को खेले गए ट्रायल में एशियाई खेलों की टीम में शामिल सोनम मलिक (62), राधिका (68) और किरन (76) को हार का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रीको रोमन की टीम में एक भी एशियाई खेलों की टीम में शामिल पहलवान चयनित नहीं हुआ।
विज्ञापन


53 भार वर्ग में अंतिम ने हरियाणा की मंजू को पराजित किया। वहीं 76 भार वर्ग में एशियाड ट्रायल में किरन से हारने वाली यूपी की दिव्या काकरान ने इस बार उन्हें हरा दिया। सोनम और राधिका अपने भार वर्ग 62 और 68 में तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित टीम इस प्रकार है
ग्रीको रोमन:
अजय (55), मनीष (60), विक्रम (63), विनायक (67), अंकित गुलिया (72), गुरप्रीत सिंह (77), साजन (82), मनोज कुमार (87), शैलेश (97), मेहर सिंह (130)।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला फ्रीस्टाइल: नीलम (50), अंतिम पंघाल (53), नेहा (55), सरिता (57), अंजलि (59), मनीषा (62), अंतिम कुंडू (65), प्रियंका (68), ज्योति बेरवाल (72), दिव्या काकरान (76)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed