{"_id":"6471e2f40252f87f68053e08","slug":"wrestlers-protest-olympic-gold-winner-kawai-supported-women-wrestlers-said-this-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: ओलंपिक स्वर्ण विजेता कवाई ने दिया महिला पहलवानों को समर्थन, कही यह बात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wrestlers Protest: ओलंपिक स्वर्ण विजेता कवाई ने दिया महिला पहलवानों को समर्थन, कही यह बात
Sat, 27 May 2023 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 27 May 2023 04:46 PM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक में 57 भार वर्ग में स्वर्ण जीतने वाली कवाई ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय पहलवानों को ऐसा माहौल मिल सकेगा जहां वे शांति के साथ अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
बजरंग और संगीता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और तीन बार की विश्व चैंपियन जापान की रिसाको कवाई जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में उतर आई हैं। कवाई पहली ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं, जिन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों को अपना समर्थन दिया है। टोक्यो ओलंपिक में 57 भार वर्ग में स्वर्ण जीतने वाली कवाई ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय पहलवानों को ऐसा माहौल मिल सकेगा जहां वे शांति के साथ अभ्यास कर सकेंगे।
बृजभूषण को संसद के उद्घाटन में शामिल होने से रोका जाए
वहीं विनेश फोगाट ने कहा कि अगर बृजभूूषण शरण सिंह 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन में मौजूद रहते हैं तो यह देशवासियों के सामने गलत संदेश जाएगा। विनेश ने कहा कि बृजभूषण को संसद भवन के उद्घाटन में शामिल नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कोई भी बृजभूषण को बचा रहा है, वह हमारे खिलाफ है। उन्हें नहीं मालूम है कि अंदरखाते क्या चल रहा है, लेकिन उन्हें बचाना ठीक नहीं हैं। विनेश ने कहा कि 28 मई को होने संसद भवन के बाहर होने वाली महापंचायत शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जाएगी।