फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestler Neha out of World Championship team for failing to manage weight also suspended by WFI

Wrestling Championship: वजन प्रबंधन में विफल पहलवान नेहा विश्व चैंपियनशिप टीम से बाहर, WFI ने निलंबित भी किया

Mon, 25 Aug 2025 10:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Aug 2025 10:21 PM IST
सार

विश्व चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक क्रोएशिया के जागरेब में होगी। हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली नेहा को पिछले हफ्ते बुल्गारिया के समोकोव में महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करनी थी लेकिन उनका वजन निर्धारित सीमा से लगभग 600 ग्राम अधिक था।

विज्ञापन
Wrestler Neha out of World Championship team for failing to manage weight also suspended by WFI
कुश्ती - फोटो : Adobe

विस्तार

अधिक वजन के कारण हाल ही में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में अयोग्य घोषित की गई पहलवान नेहा सांगवान को सोमवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने लगातार वजन प्रबंधन संबंधी समस्याओं के कारण सीनियर विश्व चैंपियनशिप टीम से बाहर करने के अलावा दो साल के लिए निलंबित कर दिया। डब्ल्यूएफआई ने नेहा की जगह सारिका मलिक को टीम में शामिल किया है जो विश्व चैंपियनशिप के 59 किग्रा वर्ग ट्रायल्स में दूसरे स्थान पर रही थीं। 
विज्ञापन


अगले महीने जागरेब में होगा टूर्नीमेंट
विश्व चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक क्रोएशिया के जागरेब में होगी। हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली नेहा को पिछले हफ्ते बुल्गारिया के समोकोव में महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करनी थी लेकिन उनका वजन निर्धारित सीमा से लगभग 600 ग्राम अधिक था। आयोजकों ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया और भारत उस भारवर्ग में प्रतिनिधित्व नहीं कर सका। 
विज्ञापन


भारत की महिला टीम ने सात पदक जीते और जापान के बाद उपविजेता रही। नेहा पदक की प्रबल दावेदार थीं और स्वर्ण पदक जीतकर भारत को टीम चैंपियनशिप जीतने में मदद कर सकती थीं। भारत 140 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि जापान ने 165 अंक जुटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। कुश्ती महासंघ के एक अधिकारी ने कहा, यह स्वीकार्य नहीं है। वजन प्रबंधन एक ऐसी चीज है जिसका एक पहलवान को ध्यान रखना होता है। हम बुल्गारिया में उस भारवर्ग में पदक जीतने से चूक गए थे। हमारी जवाबदेही भी है क्योंकि सरकार टूर्नामेंट का खर्च वहन करती है और एक पहलवान पर लगभग दो से तीन लाख रुपये खर्च होते हैं। अगर आप वजन सीमित नहीं कर सकते तो हम अगले सर्वश्रेष्ठ पहलवान को मौका देंगे। नेहा ने 2024 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और इस साल 57 किग्रा भारवर्ग में सीनियर स्तर पर पहले ही तीन पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed