{"_id":"632604c820648728172b0a4c","slug":"world-wrestling-championships-wrestler-bajrang-punia-loses-in-quarterfinals-sagar-jaglan-will-fight-for-bronze","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Wrestling Championships: क्वार्टरफाइनल में हारे पहलवान बजरंग पूनिया, कांस्य के लिए भिड़ेंगे सागर जागलान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Wrestling Championships: क्वार्टरफाइनल में हारे पहलवान बजरंग पूनिया, कांस्य के लिए भिड़ेंगे सागर जागलान
Sat, 17 Sep 2022 11:02 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्राद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्राद
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:02 PM IST
सार
65 किलोग्राम भारवर्ग के अंतिम आठ के मैच में ओलंपिक कांस्य और राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण जीतने वाले बजरंग को अमेरिका के यिआनी डियाकोमिहालिस ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हराया।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार पहलवान और विश्व चैंपियनशिप में एक रजत और दो कांस्य जीतने वाले बजरंग पूनिया शनिवार को सर्बिया के बेलग्राद में चल रही विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार गए। वहीं, 74 किलोग्राम भारवर्ग में सागर जागलान कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
65 किलोग्राम भारवर्ग के अंतिम आठ के मैच में ओलंपिक कांस्य और राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण जीतने वाले बजरंग को अमेरिका के यिआनी डियाकोमिहालिस ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हराया। अब यदि अमेरिकी पहलवान फाइनल में पहुंच जाता है तो बजरंग को रेपेचेज में कांस्य पदक जीतने का मौका मिल सकता है।
इससे पहले 28 वर्षीय बजरंग ने क्यूबा के अलेजांद्रो एनरिक वेड्स टॉबियर को 5-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं 18 वर्षीय जागलान अपनी कांस्य पदक की उम्मीदों को कायम रखे हुए हैं। उन्होंने मंगोलिया के सुल्दखू ओलोनबयार को 7-3 से हराया। वह कांस्य पदक के लिए ईरान के योनेस अलीअकबर से भिड़ेंगे। 97 किलोग्राम भारवर्ग में विक्की स्विट्जरलैंड के सैम्युअल से और 91 किलोग्राम भारवर्ग में पंकज कजाखस्तान के एसिल ऐटाकिन से हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गए।