{"_id":"63208b6f0fbdf3704e10f3db","slug":"world-wrestling-championships-2022-vinesh-phogat-loses-in-53kg-qualification-round","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Wrestling Championship: कुश्ती में भारत को झटका, CWG की स्टार विनेश फोगाट क्वालिफिकेशन राउंड में हारीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Wrestling Championship: कुश्ती में भारत को झटका, CWG की स्टार विनेश फोगाट क्वालिफिकेशन राउंड में हारीं
Tue, 13 Sep 2022 07:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 13 Sep 2022 07:56 PM IST
सार
इस साल वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में हो रहा है। विनेश का टूर्नामेंट के पहले ही मैच में हारना भारत के लिए पदक की उम्मीदों को झटका है। उन्होंने हाल ही में बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 53 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विनेश फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तीन बार की कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट महिला पहलवान विनेश फोगाट को वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन राउंड में ही हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें क्वालिफिकेशन राउंड में मंगोलिया की खुलान बतखुयाग ने 7-0 से हरा दिया। इस साल वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में हो रहा है। विनेश का टूर्नामेंट के पहले ही मैच में हारना भारत के लिए पदक की उम्मीदों को झटका है। उन्होंने हाल ही में बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 53 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
10वीं वरीयता प्राप्त विनेश आखिरी के कुछ सेकेंड में अपना बैलेंस गंवा बैठीं और एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट खुलान ने पिनफॉल कर दिया। शुरुआत में ही खुलान ने विनेश पर 3-0 की बढ़त बना ली थी। विनेश इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संयोगवश वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए विनेश ने सेलेक्शन ट्रायल्स में जूनियर रेसलर अंतिम को हराया था। वहीं, अंतिम पिछले महीने हुए अंडर-23 एशियन मीट में मंगोलियन पहलवान को हरा चुकी हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप की पूर्व सिल्वर मेडलिस्ट अंशु मलिक की गैरमौजूदगी में विनेश पदक की प्रबल दावेदार थीं। उन्हें डिफेंडिंग चैंपियन जापान की अकारी फुजिनामी के चोटिल होकर नाम वापस लेने के बाद टूर्नामेंट में अनुकूल ड्रॉ भी मिला था। हालांकि, विनेश क्वालिफिकेशन राउंड में ही हारकर बाहर हो गईं।
Vinesh Phogat BESTED! 🤼♀️
— Olympic Khel (@OlympicKhel) September 13, 2022
Khulan Batkhuyag 🇲🇳 recorded a 7-0 win over the world bronze medalist 🇮🇳 in the qualifying round at 53kg @wrestling | #WrestleBelgrade | @Phogat_Vinesh pic.twitter.com/tfZjLKWYgr
भारत को वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में अब तक कुछ खास परिणाम नहीं मिला है। 50 किलोग्राम भारवर्ग में नीलम सिरोही को दो बार की वर्ल्ड सिल्वर मेडलिस्ट रोमानिया की एमिलिया एलीना ने 10-0 से तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया। वहीं, फ्रांस की कूंबा लरोक, जो कि चोटिल घुटने के साथ मैट पर उतरी थीं, उन्होंने 65 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की शेफाली को तकनीकी दक्षता के आधार पर हरा दिया।