फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World No. 1 Novak Djokovic out of Australian Open 2024, Jannik Sinner defeated him in semi-finals tennis

Australian Open 2024: वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, यानिक सिनर ने सेमीफाइनल में हराया

Fri, 26 Jan 2024 12:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

सिनर ने चार सेट तक चले मुकाबले में जोकोविच को 6-1, 6-2, 6-7, 6-3 से हरा दिया। 22 साल के सिनर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचे हैं।

विज्ञापन
World No. 1 Novak Djokovic out of Australian Open 2024, Jannik Sinner defeated him in semi-finals tennis
सिनर और जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियन ओपन में बड़ा उलटफेर हुआ है। पुरुष एकल में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


इसी के साथ 36 साल के जोकोविच के रिकॉर्ड 11वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना टूट गया। अब अगला ग्रैंडस्लैम जीतने के लिए उन्हें फ्रेंच ओपन का इंतजार करना होगा। सिनर ने चार सेट तक चले मुकाबले में जोकोविच को 6-1, 6-2, 6-7, 6-3 से हरा दिया। 22 साल के सिनर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

फाइनल में सिनर का सामना एलेक्जेंडर ज्वेरेव और डेनिल मेदवेदेव के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके जोकोविच आज के मैच में बिल्कुल रंग में नहीं दिखे। शुरुआती दो सेट में तो सिनर ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की।

तीसरे सेट में जोकोविच ने वापसी की कोशिश की और टाईब्रेकर में जीत हासिल की, लेकिन चौथे सेट में सिनर ने वापसी करते हुए 6-3 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया सिनर की यह जीत उनके करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक है।

जोकोविच इससे पहले जब भी ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं, तब उन्होंने जीत हासिल की है। साथ ही चैंपियन भी बने हैं। हालांकि, अब उनके रिकॉर्ड में एक हार भी जुड़ गई है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में पिछले छह साल से जोकोविच एक भी मैच नहीं हारे थे। पिछली बार उन्हें इस टूर्नामेंट में 2018 में हार मिली थी। तब चौथे राउंड में दक्षिण कोरिया के चुंग ह्योन ने उन्हें हराया था।

सिनर से हारने से पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविच के जीत का 33-0 का रिकॉर्ड था। 22 साल 163 दिन की उम्र में सिनर इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सबसे युवा फाइनलिस्ट भी बन गए हैं। उन्होंने जोकोविच के ही 2008 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। वहीं सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले इटली के पहले खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed