फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   world chess championship tournament

विश्व शतरंज में हरिकृष्णा और सेतुरमन का जीत से आगाज

Sat, 12 Sep 2015 05:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Sep 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
world chess championship tournament

भारत के पी हरिकृष्णा ने ऑस्ट्रेलिया के मैक्स इलिंगवर्थ को हराकर विश्व शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दौर में जगह लगभग पक्की कर ली।

विज्ञापन

ग्रैंडमास्टर एस पी सेतुरमन ने भी रूस के सनन सुगिरोव के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। हरिकृष्णा और सेतुरमन को अब दूसरी बाजियों में सफेद मोहरों से खेलते हुए सिर्फ बाजी ड्रॉ करानी है जिससे ये दोनों दूसरे दौर में प्रवेश करेंगे जहां इन्हें एक-दूसरे के साथ भिड़ना है।

विज्ञापन

इसके अलावा अन्य भारतीयों के लिए मिला-जुला दिन रहा। बी अधिबान ने रूस के व्लादिमीर फेदोसीव के साथ अंक बांटे जबकि विदित गुजराती को भी क्यूबा के ब्रुजोन लजारोव से ड्रॉ खेलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमआर ललित बाबू ने अपने से कहीं बेहतर रैंकिंग वाले पोलैंड के रादोस्लाव वोजासेक को बराबरी पर रोका जबकि सूर्यशेखर गांगुली को रूस के व्लादिस्लाव अरतीमिएव के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।


शुरुआती दौर में शीर्ष रैंकिंग वाले ज्यादातर खिलाड़ी आगे बढ़ने में सफल रहे। हालांकि नीदरलैंड के अनीश गिरि को पहले मैच में अनजाने से प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अंक बांटने पड़े।


टाइम कंट्रोल के तहज एक और बाजी खेली जाएगी। दूसरे दौर में हर बोर्ड पर मुकाबले और कड़े होने की संभावना है।


दूसरे राउंड में भिड़ सकते हैं हरिकृष्णा और सेतुरमन 

भारतीय खिलाड़ियों में हरिकृष्णा और सेतुरमन के बीच दूसरे दौर की बाजी निश्चित जान पड़ रही है। जबकि विदित गुजराती भी 64 खिलाड़ियों के दौर में शामिल होने के कड़े दावेदार हैं।


उन्होंने क्यूबा के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बेहतरीन गेम खेल अंक बांटे। हरिकृष्णा ने इलिंगवर्थ के खिलाफ सही समय पर अपना मोहरे गंवाते हुए ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी के किले में दरार ढूंढ ली।


बाजी के अंत में भारतीय खिलाड़ी के पास चार मोहरे थे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उनकी जीत की राह में कोई बड़ी अड़चन खड़ी नहीं कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed