{"_id":"ce17dde0e6c053607e7d1ff76330d75e","slug":"world-chess-championship-magnus-carlsen-dethrones-viswanathan-anand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद की बादशाहत खत्म, कार्लसन नए चैंपियन ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आनंद की बादशाहत खत्म, कार्लसन नए चैंपियन
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शतरंज में विश्वनाथन आनंद की बादशाहत खत्म हो गई है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन नए विश्व चैंपियन बन गए हैं।
विज्ञापन
कार्लसन ने पांच बार के चैंपियन विश्वनाथन आनंद को दसवीं बाजी में शुक्रवार को रोमांचक अंदाज में ड्रा पर रोककर जरूरी आधा अंक हासिल कर लिया।
उन्होंने पिछली नौ बाजियों में 6 अंक हसिल किए थे। चैंपियनशिप जीतने के लिए उन्हें आधे अंक की जरूरत थी।
कार्लसन ने आधा अंक दसवीं बाजी में हासिल कर लिए।
आनंद को पहली नौ बाजियों में तीन बार हार झेलने के बाद मुकाबले में बने रहने के लिए आखिरी तीन बाजियां जीतने की जरूरत थी, लेकिन कार्लसन ने भारतीय सुपर ग्रैंडमास्टर को दसवीं बाजी में ड्रा पर रोककर मामला निपटा दिया।
नार्वे के 22 साल के कार्लसन इस जीत के साथ ही विश्व शतरंज खिताब जीतने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाडी बन गए हैं। सबसे कम उम्र में विश्व खिताब जीतने का रिकार्ड रूस के गैरी कास्परोव के नाम है।
विज्ञापन
कार्लसन को इस जीत से नौ करोड़ 60 लाख रुपए की भारी भरकम पुरस्कार राशि मिली जबकि आनंद को छह करोड़ 40 लाख रुपए से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन