{"_id":"819758cde40ef15223a9749ecae90055","slug":"world-chess-championship-8th-game-draws-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः आठवीं बाजी भी हुई ड्रॉ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः आठवीं बाजी भी हुई ड्रॉ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Nov 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
अपना विश्व चैंपियन खिताब वापस पाने की कोशिश कर रहे भारत के विश्वनाथन आनंद को रूस के सोच्चि में चल रही वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में मंगलवार को भी निराशा हासिल हुई और उन्होंने आठवीं बाजी में नार्वे के मैग्नस कार्लसन के खिलाफ ड्रॉ खेला।
आनंद 12 बाजियों वाली इस चैंपियनशिप में कार्लसन से एक अंक पीछे चल रहे हैं। कार्लसन के साढ़े 4 जबकि आनंद के साढ़े 3 अंक हैं।
आनंद इस बाजी में सफेद मोहरों से खेल रहे थे लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। सोमवार को जहां दोनों खिलाड़ियों के बीच 122 चालों की मैराथन बाजी खेली गई, वहीं यह बाजी सिर्फ 41 चालों की रही।
दोनों ही खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला और अंत में दोनों खिलाड़ी अंक बांटने पर मजबूर हो गए।
आनंद को अब चैंपियनशिप में वापसी करने के लिए और अपना खिताब वापस हासिल करने के लिए हर हाल में अगली बाजी जीतनी होगी।