फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World champion Indian GM D Gukesh is ready to compete in all formats says classical chess is important

D Gukesh: विश्व चैंपियन गुकेश सभी प्रारूप में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार, क्लासिकल शतरंज को बताया महत्वपूर्ण

Sat, 08 Mar 2025 08:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Mar 2025 08:22 PM IST
सार

शतरंज में अभी दो वर्ग सामने आ रहे हैं। इनमें एक वर्ग जहां फ्रीस्टाइल का समर्थक है तो दूसरा वर्ग क्लासिकल शतरंज के प्रति वफादार बना हुआ है। इससे शतरंज में विभाजन की संभावना बन गई है।

विज्ञापन
World champion Indian GM D Gukesh is ready to compete in all formats says classical chess is important
डी गुकेश - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियन डी गुकेश ने कहा कि वह सभी प्रारूपों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। गुकेश ने हालांकि, क्लासिकल शतरंज को सबसे महत्वपूर्ण बताया। गुकेश ने पिछले साल चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। गुकेश का मानना है कि वह इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते कि शतरंज दो गुटों में बंट जाएगा। 
विज्ञापन

गुकेश ने कहा कि फ्रीस्टाइल शतरंज जहां रोमांच पैदा करता है वहीं अपने समृद्ध इतिहास के साथ क्लासिकल शतरंज हमेशा सबसे महत्वपूर्ण बना रहेगा। शतरंज में अभी दो वर्ग सामने आ रहे हैं। इनमें एक वर्ग जहां फ्रीस्टाइल का समर्थक है तो दूसरा वर्ग क्लासिकल शतरंज के प्रति वफादार बना हुआ है। इससे शतरंज में विभाजन की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुकेश ने एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। फ्रीस्टाइल काफी रोमांचक है और मैं इसमें खेल कर खुश हूं, लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। फ्रीस्टाइल में अभी तक केवल दो ही बड़े टूर्नामेंट हैं। मैं चाहता हूं कि फ्रीस्टाइल सशक्त हो जाए लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह शतरंज के मूल प्रारूप पर हावी हो जाएगा। क्लासिकल शतरंज का इतिहास और विरासत इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है। क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज के साथ फ्रीस्टाइल का जुड़ना खेल के लिए अच्छा है लेकिन यह देखना बाकी है कि यह प्रारूप कैसे आगे बढ़ता है। मैं सभी प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन

शतरंज ग्रैंडस्लैम टूर में खेलने की पुष्टि की
गुकेश ने इसके साथ ही सात से 14 अप्रैल तक होने वाले फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंडस्लैम टूर के पेरिस चरण के लिए अपनी भागीदारी की पुष्टि की। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और गुकेश उन चोटी के 12 ग्रैंडमास्टर में शामिल है जिन्होंने इस टूर्नामेंट के पेरिस चरण में भाग लेने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed