{"_id":"678cb7d1b2c70186d402af38","slug":"world-champion-d-gukesh-beat-anish-giri-in-tata-steel-masters-chess-tournament-vaishali-also-won-her-match-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chess: नीदरलैंड के अनीश को हराकर गुकेश ने मास्टर्स टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की, महिलाओं में वैशाली भी जीतीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: नीदरलैंड के अनीश को हराकर गुकेश ने मास्टर्स टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की, महिलाओं में वैशाली भी जीतीं
Sun, 19 Jan 2025 01:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन जी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन जी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:59 PM IST
सार
पिछले साल विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले गुकेश भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार लेने के बाद एम्स्टर्डम के लिए रवाना हुए थे और मैच से ठीक पहले ही वहां पहुंचे।
विज्ञापन
डी गुकेश
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले स्टार भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने विषम परिस्थितियों से उबर कर नीदरलैंड को अनीश गिरी को हराया और टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। पिछले साल विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले गुकेश भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार लेने के बाद एम्स्टर्डम के लिए रवाना हुए थे और मैच से ठीक पहले ही वहां पहुंचे।
विज्ञापन
गुकेश उन चार भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। गुकेश पर मैच के दौरान थकान दिख रही थी जिसका असर उनके गेम पर भी पड़ रहा था। एक वक्त गुकेश हार की स्थिति में दिख रहे थे, लेकिन इसके बाद वह बाजी पलटने में सफल रहे और उन्होंने अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिकृष्णा ने एरिगेसी को हराया
ओपन वर्ग में पहले दौर में तीन बाजियों का ही परिणाम निकला। भारत के हरिकृष्णा ने अपने सफेद मोहरों का भरपूर उपयोग करते हुए हमवतन और दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी को हराया। लियोन ल्यूक मेंडोंका ने लगभग जीती हुई स्थिति हाथ से निकल जाने दी, क्योंकि उन्होंने कई गलतियां कीं, जिससे जर्मनी के विंसेंट कीमर को विजयी शुरुआत मिली, जबकि आर प्रज्ञानंद ने नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के खिलाफ अपना मुकाबला ड्रॉ खेला।

वैशाली जीतीं, दिव्या को मिली हार
पहले दौर की अन्य बाजी भी बराबरी पर छूटी। चीन के गत चैंपियन वेई यी ने अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त फैबियानो कारूआना के साथ, नीदरलैंड के मैक्स वार्मरडैम ने सर्बिया के एलेक्सी साराना के साथ और एक अन्य स्थानीय खिलाड़ी जॉर्डन वैन फॉरेस्ट ने स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव के साथ अंक बांटे। चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली ने विश्व के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय मास्टर अर्जेंटीना के ओरो फॉस्टिनो को हराकर विजयी शुरुआत की, लेकिन दिव्या देशमुख अपने से ऊंची रैंकिंग वाली उज्बेकिस्तान की नोदिरबेक याकुबोएव से हार गईं।