फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Athletics Championships 2023 Katie Moon and Nina Kennedy in Women’s Pole Vault Final

World Athletics Championships: पोल वॉल्ट में कैटी और नीना ने बांटा गोल्ड मेडल, खेल भावना से जीता दिल

Fri, 25 Aug 2023 09:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हंगरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हंगरी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 09:55 AM IST
सार

World Athletics Championships Women’s Pole Vault Final : मून दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप से स्वर्ण लेकर जाएंगी लेकिन यह स्वर्ण उन्हें ताउम्र याद रहेगा। विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार किसी पदक की हिस्सेदारी हुई है। मून ने कहा कि हम दोनों ने एकसमान अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
World Athletics Championships 2023 Katie Moon and Nina Kennedy in Women’s Pole Vault Final
कैटी और नीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ये पदक की नहीं खेल भावना की हिस्सेदारी थी। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अमेरिका की कैटी मून और ऑस्ट्रेलिया की नीना केनेडी ने पोलवॉल्ट में स्वर्ण पदक को आपस में बांटने का फैसला किया। दोनों पुरानी दोस्त हैं। इस घटना ने 2020 टोक्यो ओलंपिक के ऊंची कूद के फाइनल की याद दिला दी, जब कतर के मुताज बारशिम और इटली के गियानमार्को थाम्बेरी ने ऐसा किया था, जिसे मानवता का मेडल कहा गया। मून के कॅरिअर का विश्व चैंपियनशिप में यह दूसरा स्वर्ण है। उन्होंने पिछले साल इयूगने में स्वर्णिम सफलता हासिल की थी लेकिन गत ओलंपिक चैंपियन ने ऐसा पदक कभी नहीं जीता था। पिछले साल की 4.85 सेंटीमीटर की ऊंचाई से बार पांच सेंटीमीटर ऊपर रखा गया। दोनों ने 4.90 अंतिम प्रयास में पार कर लिया लेकिन 4.95 के प्रयास को दोनों ही लांघ नहीं सकी। कैटी ने संयुक्त स्वर्ण का प्रस्ताव रखा। यह सुनकर नीना की आंखों में आंसू आ गए कि उन्होंने भी स्वर्ण जीता है। पिछली चैंपियनशिप में वह कांस्य पदक ही जीत सकी थी।
विज्ञापन


मून दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप से स्वर्ण लेकर जाएंगी लेकिन यह स्वर्ण उन्हें ताउम्र याद रहेगा। विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार किसी पदक की हिस्सेदारी हुई है। मून ने कहा कि हम दोनों ने एकसमान अच्छा प्रदर्शन किया। दरअसल हम दोनों ही जीते हैं और यही सही निर्णय है। फिनलैंड की विलमा मुरटो ने 4.80 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


मैंने सोचा नहीं था वो इसे बांटने की बात कहेंगी। लग रहा था कि हमें लगातार कूदते रहना होगा। मैंने उसकी तरफ देखा और पूछा क्या आप यह कहना चाह रही है कि हम स्वर्ण बांट लें। यह कहते हुए उनके चेहरे पर राहत थी और आप मेरे चेहरे पर यह देख सकते हैं। यह आपसी सहमति से हुआ है। हम दोनों पुरानी दोस्त हैं। कैटी के साथ स्वर्ण बांटना अविश्वसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक में ऊंची कूद में बंटा था मानवता का मेडल
टोक्यो ओलंपिक में ऊंची कूद के एथलीट मुताज बारशिम और इटली के गियानमार्को थाम्बेरी ने एक समान 2.37 मीटर की छलांग लगाई। दोनों को तीन-तीन जंप और लगाने को कहा गया लेकिन इसमें भी फैसला नहीं हो सका। तब एक-एक अतिरिक्त जंप लगाने को कहा गया लेकिन इस दौरान इटली का खिलाड़ी चोटिल हो गया तो बारशिम के पास एक जंप लगाकर स्वर्ण जीतने का मौका था लेकिन उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अगर वह भी जंप नहीं लगाते हैं तो क्या होगा। जवाब मिला, स्वर्ण पदक दोनों में बांट दिया जाएगा, इस पर उन्होंने जंप से नाम वापस ले लिया और दोनों स्वर्ण पदक के संयुक्त विजेता रहे। 


वारहोल्म ने जीता 400 मीटर बाधा दौड़ में तीसरा विश्व खिताब
नॉर्वे के कार्स्टेन वारहोल्म ने पुरुषों की 400 मीटर बाधादौड़ में अपना दबदबा कायम रखते हुए तीसरी बार विश्व खिताब अपने नाम किया। गत ओलंपिक चैंपियन वारहोल्म ने 46.89 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। ब्रिटेन के वर्जिन आइसलैंड ने 47.34 सेकंड के साथ रजत और अमेरिका के राय बेंजामिन ने 47.56 सेकंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। गत विश्व चैंपियन ब्राजील के एलिसन दोस सांतोस पांचवें स्थान पर रहे। वारहोल्म ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतते समय 45.94 सेकंड के साथ विश्व कीर्तिमान रचा था। उन्होंने यहां सातवीं लेन में दौड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed