{"_id":"62cbe02d823ee2796b7ed80c","slug":"women-s-hockey-world-cup-2022-india-out-of-the-world-cup-after-losing-to-spain-in-crossover-match-updates-results-scores-savita-punia-rani-rampal-commonwealth-games-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम का वर्ल्ड कप में सफर खत्म, क्रॉसओवर मैच में स्पेन से मिली हार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Women's Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम का वर्ल्ड कप में सफर खत्म, क्रॉसओवर मैच में स्पेन से मिली हार
Mon, 11 Jul 2022 02:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:02 PM IST
सार
रानी रामपाल के बगैर और सविता पूनिया के नेतृत्व में वर्ल्ड कप खेलने गई टीम इंडिया को अब नौवें से 16वें स्थान के लिए क्लासिफिकेशन मैच में कनाडा से खेलना होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम स्पेन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय महिला हॉकी टीम का वर्ल्ड कप 2022 में सफर खत्म हो चुका है। टीम को क्रॉसओवर मैच में मेजबान स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। स्पेन ने टीम इंडिया को 1-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में भारतीय टीम को जीतना जरूरी था। हार ने भारतीय महिला हॉकी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले ग्रुप राउंड में भारत ने इंग्लैंड और चीन के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने तीसरे मैच में टीम इंडिया 4-3 से हार गई थी। रानी रामपाल के बगैर और सविता पूनिया के नेतृत्व में वर्ल्ड कप खेलने गई टीम इंडिया को अब नौवें से 16वें स्थान के लिए क्लासिफिकेशन मैच में कनाडा से खेलना होगा। यह मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम को इसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों में भी हिस्सा लेना है। वहीं, स्पेन का सामना अगले राउंड में ऑस्ट्रेलिया से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार के बाद निराश सविता पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेन के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान और गोलकीपर सविता ने शानदार खेल दिखाया था और गोल के आगे मजबूती से खड़ी रहीं। हालांकि, भारत के डिफेंस में कमजोरी और काउंटर अटैक की कमी ने भारत को बाहर का रास्ता दिखाया। 56 मिनट तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 था। 57वें मिनट में यानी तीन मिनट रहते स्पेन ने गोल दागा और 1-0 से आगे हो गई। इसके बाद टीम इंडिया गोल करने में नाकाम रही।
क्या हैं क्रॉसओवर मैच के नियम?
टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार 16 टीम को चार-चार टीम के चार पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल की शीर्ष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच क्रॉसओवर होगा।
क्रॉसओवर में पूल ए दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल डी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि पूल ए में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम की भिड़ंत पूल डी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी।
इसी तरह पूल बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना पूल सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं पूल बी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल सी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगी। इन चारों मुकाबले के विजेता क्वार्टर फाइनल में में जगह बनाएंगे।